फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Aura 2023: जानें यह सेडान Maruti Suzuki Dzire vs Honda Amaze vs Tata Tigor से कितनी सस्ती या महंगी

Tue, 24 Jan 2023 07:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 24 Jan 2023 07:03 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Aura 2023 vs Tata Tigor vs Maruti Suzuki Dzire vs Honda Amaze Know Price Specs Details News in Hindi
Hyundai Aura Facelift 2023 - फोटो : Hyundai India
Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने नई 2023 Hyundai Aura फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है। सब-कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में Hyundai Aura का मुकाबला हमेशा की तरह Maruti Suzuki Dzire, Honda Amaze और Tata Tigor जैसी कारों से है। जहां तक बिक्री संख्या की बात है तो Dzire कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में सबसे आगे है, वहीं Aura, Amaze और Tigor ने भी बिक्री के अच्छे आंकड़े हासिल किए हैं। आइए देखें कि कीमत के मामले में ये चारों मॉडल एक-दूसरे के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं।


2023 Hyundai Aura, Maruti Suzuki Dzire और Tata Tigor पेट्रोल और CNG दोनों पावरट्रेन ऑप्शंस के साथ आती हैं। हालांकि, Honda Amaze में सिर्फ पेट्रोल ऑप्शन मिलता है जिसमें CNG का कोई विकल्प नहीं है। 
Hyundai Aura 2023 vs Tata Tigor vs Maruti Suzuki Dzire vs Honda Amaze Know Price Specs Details News in Hindi
Hyundai Aura Facelift 2023 - फोटो : hyundai india
Hyundai Aura 2023 vs Tata Tigor vs Maruti Suzuki Dzire vs Honda Amaze: कीमत (पेट्रोल)
2023 Hyundai Aura में 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन मिलता है, जो अधिकतम 83PS का पावर और 114Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड MT या AMT गियरबॉक्स मिलता है। 

Tata Tigor में 1.2-लीटर Revotron पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 86PS का अधिकतम पावर और 113Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड MT और AMT ट्रांसमिशन विकल्प मिलते हैं। 
Hyundai Aura 2023 vs Tata Tigor vs Maruti Suzuki Dzire vs Honda Amaze Know Price Specs Details News in Hindi
Hyundai Aura Facelift 2023 - फोटो : Hyundai India
Maruti Suzuki Dzire में 1.2-लीटर K-Series Dual-Jet Dual-VVT पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन अधिकतम 90PS का पावर और 113Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है, और इसे 5-स्पीड MT या AMT के साथ जोड़ा जा सकता है।

Honda Amaze में 1.2-लीटर SOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 90PS का अधिकतम पावर और 110Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड MT या CVT ट्रांसमिशन मिलता है। 
 
मॉडल कीमत (रुपये)
Hyundai Aura 6.30 लाख - 8.73 लाख
Maruti Suzuki Dzire 6.44 लाख - 9.31 लाख
Honda Amaze 6.89 लाख - 9.48 लाख
Tata Tigor 6.10 लाख - 8.54 लाख



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai Aura 2023 vs Tata Tigor vs Maruti Suzuki Dzire vs Honda Amaze Know Price Specs Details News in Hindi
Hyundai Aura Facelift 2023 - फोटो : Hyundai India
Hyundai Aura 2023 vs Tata Tigor vs Maruti Suzuki Dzire vs Honda Amaze: कीमत (सीएनजी)
Aura का 1.2-लीटर इंजन, 5-स्पीड एमटी से जुड़ा है, जो सीएनजी मोड में अधिकतम 69PS का पावर और 95.2Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। CNG मोड में, Dzire का 1.2-लीटर इंजन 77PS का अधिकतम पावर और 98.5Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है, और इसे 5-स्पीड MT के साथ जोड़ा जाता है। Tigor का 1.2-लीटर इंजन 5-स्पीड MT के साथ CNG मोड में अधिकतम 73PS का पावर और 35Nm का पीक टॉर्क देता है।
 
मॉडल कीमत (रुपये)
Hyundai Aura 8.10 लाख - 8.87 लाख
Maruti Suzuki Dzire 8.32 लाख - 9 लाख
Tata Tigor 7.45 लाख - 8.84 लाख


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed