फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   These five reasons are responsible for most road accidents in the country, know the details

Car Driving Tips: देश में सबसे ज्यादा सड़क हादसों के लिए ये पांच कारण हैं जिम्मेदार, जानें डिटेल

Sun, 12 Nov 2023 04:31 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 12 Nov 2023 04:31 PM IST
सार

भारत में सड़क हादसे कई कारणों से होते हैं। लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक हादसों के लिए कौन से पांच मुख्य कारण जिम्मेदार होते हैं। आइए जानते हैं।
 

विज्ञापन
These five reasons are responsible for most road accidents in the country, know the details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर साल बड़ी संख्या में सड़क हादसे होते हैं। इन हादसों में लाखों की संख्या में लोग घायल होते हैं और कई लोगों की मौत हो जाती है। हादसों के लिए कौन से पांच मुख्य कारण जिम्मेदार हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन


ओवरस्पीडिंग है खतरनाक
भारत में सबसे ज्यादा सड़क हादसे ओवरस्पीड के कारण होते हैं। देश के हाईवे और एक्सप्रेस वे पर होने वाले हादसों में सबसे ज्यादा हादसे तेज स्पीड में वाहन चलाने के कारण होते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में होने वाले कुल सड़क हादसों में से 77 फीसदी सड़क हादसों के लिए तेज स्पीड जिम्मेदार होती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत दिशा में वाहन चलाना
रिपोर्ट के मुताबिक गलत दिशा में वाहन चलाने से भी देश में बड़ी संख्या में सड़क हादसे होते हैं। हाईवे और एक्सप्रेस वे पर गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण करीब 4.8 फीसदी सड़क हादसे होते हैं।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

शराब पीकर वाहन चलाना
रिपोर्ट के मुताबिक देश में हर साल होने वाले सड़क हादसों में शराब पीकर वाहन चलाना भी एक बड़ा कारण है। जानकारी के मुताबिक करीब 2.2 फीसदी सड़क हादसों के लिए शराब पीकर वाहन चलाना भी बड़ा कारण है।


यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

फोन का उपयोग
वाहन चलाने के दौरान कभी भी फोन का उपयोग नहीं करना चाहिए। लेकिन जानकारी के बाद भी लोग अक्सर यह गलती करते हैं। जिस कारण हाईवे और एक्सप्रेस वे पर करीब 1.5 फीसदी हादसे इस कारण से होते हैं।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

रेड लाइट तोड़ना
सड़क हादसों के लिए लापरवाही एक सबसे बड़ा कारण है। अक्सर हादसों के लिए लोग खुद जिम्मेदार होते हैं। रेड लाइट तोड़कर वाहन चलाने के कारण भी देश में बड़ी संख्या में हादसे होते हैं। जानकारी के मुताबिक देश में कुल हादसों में से 0.5 फीसदी हादसे रेड लाइट तोड़कर वाहन चलाने के कारण होते हैं।

यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?

अन्य कारण भी हैं जिम्मेदार
रिपोर्ट के मुताबिक इनके अलावा भी कई कारण ऐसे होते हैं जिनके कारण बड़ी संख्या में सड़क हादसे होते हैं। जानकारी के मुताबिक करीब 14 फीसदी हादसे ऐसे ही अन्य कारणों से होते हैं। जिनमें बड़ी संख्या में लोग घायल हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed