हीरो की ओर से नई करिज्मा एक्सएमआर को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। हम आपको बता रहे हैं कि भारत में इस बाइक का सीधा मुकाबला केटीएम आरसी200 से होगा। साथ ही हम इस खबर में आपको दोनों बाइक्स के फीचर्स, सेफ्टी फीचर्स और इंजन की जानकारी भी दे रहे हैं।
2 of 4
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कितना दमदार इंजन
नई करिज्मा एक्सएमआर में कंपनी की ओर से 210 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। जिससे बाइक को 25.15 बीएचपी और 20.4 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस बाइक में 210 सीसी इंजन के साथ छह स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं केटीएम आरसी 200 बाइक में कंपनी की ओर से 199.5 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। जिससे बाइक को 24.5 बीएचपी और 19.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ भी छह स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
कैसे हैं फीचर्स
हीरो की ओर से करिज्मा एक्सएमआर को सेमी फेयर्ड बाइक के तौर पर लाया गया है। इस बाइक में स्प्लिट सीट, डिजिटल कलर एलसीडी, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, फर्स्ट इन सेगमेंट टर्न बाय टर्न नेविगेशन तकनीक, एलईडी डीआरएल, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन, ड्यूल एबीएस, ड्यूल डिस्क ब्रेक जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। वहीं केटीएम आरसी200 में डिजिटल डिस्प्ले, यूएसडी फ्रंट फॉर्क्स, एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, रियर मोनोशॉक सस्पेंशन, ड्यूल डिस्क, 13.7 लीटर पेट्रोल टैंक और एबीएस जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
4 of 4
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
वैरिएंट
हीरो करिज्मा एक्सएमआर को कंपनी की ओर से आइकॉनिक येलो, टर्बो रेड और मैट फेंटम ब्लैक रंगों में ऑफर किया जाता है। वहीं केटीएम आरसी200 को ऑरेंज ब्लैक और ब्लैक कलर में उपलब्ध करवाया जाता है।
यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान