{"_id":"6339555618dac80ed066bb69","slug":"when-the-bike-suddenly-stops-while-moving-there-may-be-these-three-reasons-know-the-solution","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
अगर आपकी बाइक भी अचानक चलते हुए बंद हो जाए तो सफर के बीच में आप भी परेशान हो जाएंगे। ऐसा होने के तीन कारण हो सकते हैं। इस खबर में इन कारणों की जानकारी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।
एयर फिल्टर को साफ करें
2 of 4
बाइक में एयर फिल्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपके साथ ऐसा कभी ना हो तो इस बात का जरूर ध्यान रखें। एयर फिल्टर के जरिए वाहन के इंजन तक हवा जाती है। एयर फिल्टर का काम हवा में से धूल मिट्टी को रोककर इंजन तक साफ हवा पहुंचाना होता है। आमतौर पर इसे सर्विस के समय साफ किया जाता है। ज्यादा गंदा होने पर बदला भी जाता है लेकिन आप बीच-बीच में खुद भी इसकी सफाई कर सकते हैं। ऐसा करने पर फिल्टर चोक नहीं होगा और बेहतर क्षमता के साथ इंजन तक साफ हवा पहुंचाएगा। बाइक का एयर फिल्टर साफ हो तो इंजन भी बेहतर तरीके से काम करता है।
स्पार्क प्लग में कचरा
3 of 4
स्पार्क प्लग
- फोटो : सोशल मीडिया
बाइक का एयर फिल्टर तो साफ है लेकिन स्पार्क प्लग पर हम कम ही ध्यान देते हैं। नियमित अंतराल पर बाइक के स्पार्क प्लग को निकालकर साफ करें। मकैनिक के पास जाने की जगह ऐसा आप घर पर भी कर सकते हैं। इंजन में लगा स्पार्क प्लग चूड़ी से टाइट होता है। इसे आसानी से घुमाकर निकाला जा सकता है। निकालकर साफ करने के बाद इसे वापिस उसी तरह लगाया भी जा सकता है।
आमतौर पर अगर हम बाइक से लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं तो कई लोग लगातार स्पीड में बाइक चलाते हैं। ऐसा करने पर बाइक का इंजन गर्म हो जाता है और बाइक बंद हो जाती है। कोशिश करने पर भी बाइक स्टार्ट नहीं होती। कभी आपके साथ भी ऐसा हो तो परेशान ना हों। कुछ देर के लिए बाइक को बंद रहने दें और एक जगह खड़ी कर दें। करीब आधे से एक घंटा रूकने के बाद जब इंजन पूरी तरह से ठंडा हो जाए तब दोबारा सफर शुरू करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।