फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Electric Two Wheelers: ऑटो एक्सपो 2023 में देखने को मिल सकते हैं ये इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन, जानें खूबियां

Sun, 08 Jan 2023 01:16 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 08 Jan 2023 01:16 PM IST
सार

इस हफ्ते ऑटो एक्सपो 2023 की शुरूआत हो जाएगी। एक्सपो में कई इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों को शोकेस किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसे कौन से दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहन हैं जिन्हें शोकेस किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
These electric two wheelers can be seen at Auto Expo 2023, know the features and other details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

ऑटो एक्सपो 2023 में कई कंपनियों की ओर से अपने उत्पाद दिखाए जाएंगे। इनमें कुछ इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन भी होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कौन-कौन सी कंपनियां एक्सपो के दौरान अपने इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों को पेश कर सकती हैं। हम इस खबर में उनकी जानकारी आपको दे रहे हैं।

एलएमएल स्टार

These electric two wheelers can be seen at Auto Expo 2023, know the features and other details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

एलएमएल एक बार फिर भारतीय बाजार में वापसी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एलएमएल की ओर से इलेक्ट्रिक स्कूटर स्टार को ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी मूनशॉट इलेक्ट्रिक बाइक को भी एक्सपो में पेश कर सकती है। मूनशॉट में दो पावर मोड्स मिल सकते हैं जिनको सर्ज और सिटी नाम दिया गया है। कंपनी की यह इलेक्ट्रिक बाइक 70 किलोमीटर की रेंज ऑफर कर सकती है। कंपनी ने पहले ही इलेक्ट्रिक स्कूटर स्टार की बुकिंग शुरू की हुई है और लॉन्च के समय इसकी कीमत एक लाख रुपये से थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
 

यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
 

अल्ट्रावॉयलट ऑटोमोटिव

These electric two wheelers can be seen at Auto Expo 2023, know the features and other details
For Reference Only - फोटो : ultraviolette
अल्ट्रावॉयलट की ओर से हाल में ही देश की सबसे महंगी इलेक्ट्रिक बाइक एफ77 को पेश किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस बाइक को ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस कर सकती है। बाइक में बैटरी के कुल दो वैरिएंट आते हैं जिसमें 206-307 किलोमीटर की रेंज मिलती है। एफ77 ओरिजिनल वैरिएंट में 36.2 बीएचपी के साथ 85 न्यूटन मीटर का टॉर्क ऑफर करती है। रिकॉन बाइक को 38.8 बीएचपी और 95 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। टॉप वैरिएंट लिमिटेड में बाइक को 40.5 हॉर्स पावर के साथ 100 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक की एक्स शोरूम कीमत 3.80 लाख रुपये से 4.55 लाख रुपये के बीच है।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
विज्ञापन
विज्ञापन

मैटर एनर्जी

These electric two wheelers can be seen at Auto Expo 2023, know the features and other details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी की ओर से कुछ समय पहले नई इलेक्ट्रिक बाइक को पेश किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ऑटो एक्सपो में बाइक की कीमत और नाम सहित अन्य जानकारी साझा कर सकती है। कंपनी की नई इलेक्ट्रिक बाइक में चार स्पीड गियरबॉक्स है और एबीएस के साथ आने वाली इस बाइक में 125 से 150 किलोमीटर की रेंज मिलती है।

यह भी पढ़ें - Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित
विज्ञापन

टॉर्क मोटर्स

These electric two wheelers can be seen at Auto Expo 2023, know the features and other details
Tork Kratos Electric Motorcycle - फोटो : Tork Motors
टॉर्क मोटर्स की ओर से ऑटो एक्सपो में नई जनरेशन बाइक को पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की नई बाइक पूरी तरह से नए प्लेटफॉर्म पर बनाई जाएगी। इसके साथ ही इसमें बेहतर बैटरी और मोटर दी जा सकती है जिससे बाइक को ज्यादा ताकत और बेहतर रेंज मिल पाएगी। इसके साथ ही नई बाइक को कुछ कॉस्मैटिक बदलाव भी दिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed