फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ

Sun, 18 Dec 2022 10:40 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 18 Dec 2022 10:40 AM IST
सार

इंजन की लाइफ बढ़ाने के लिए कुछ जानकार फ्यूल एडिटिव डालने की सलाह देते हैं। क्या इन्हें उपयोग करने पर फायदा मिलता है या नुकसान होता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
There are many advantages and disadvantages of using fuel additive in car and bike, know every details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

आपने कुछ लोगों को उनकी कार या बाइक में खास तरह के बने हुए फ्यूल एडिटिव को डालते हुए देखा होगा। क्या सच में फ्यूल एडिटिव को बाइक या कार में उपयोग करने पर फायदा मिलता है या फिर इससे नुकसान भी होते हैं। इसकी पूरी जानकारी हम इस खबर में आपको दे रहे हैं।

क्या होते हैं फ्यूल एडिटिव

There are many advantages and disadvantages of using fuel additive in car and bike, know every details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
जिन लोगों को नहीं पता, उनको हम बता देते हैं कि फ्यूल एडिटिव क्या होते हैं। फ्यूल एडिटिव उन्हें कहा जाता है जिनमें ऑक्टेन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इनका मुख्य तौर पर उपयोग इंजन में कोरेजन और इंजेक्टर में मौजूद कचरे को हटाने के लिए किया जाता है।

यह भी पढ़ें - Car Recall: कंपनियां क्यों करती हैं कारें रिकॉल, क्या होता है मतलब और आपके लिए क्यों है जरूरी

कैसे करते हैं काम

There are many advantages and disadvantages of using fuel additive in car and bike, know every details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
फ्यूल एडिटिव का मुख्य काम इंजन में कोरेजन और इंजेक्टर में कचरे को हटाना होता है। साथ ही इनका उपयोग करने पर पेट्रोल या डीजल के ऑक्टेन की रेटिंग भी बढ़ जाती है। यह इंजन को ज्यादा शक्ति देने के लिए हायर कंबशन रेशो उपयोग करने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होती है कीमत

There are many advantages and disadvantages of using fuel additive in car and bike, know every details
पेट्रोल और डीजल के दाम - फोटो : सोशल मीडिया
बाजार में कई तरह के फ्यूल एडिटिव मिलते हैं। इन्हें आसानी से किसी दुकान या पेट्रोल पंप से खरीदा जा सकता है। अगर इनकी कीमत की बात करें तो यह 100 रुपये से लेकर करीब एक हजार रुपये तक की कीमत पर मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Falling Sleep: अगर आपको भी कार चलाते हुए आती हैं नींद, तो करें ये काम, रहेंगे सुरक्षित
विज्ञापन

कैसे करते हैं फायदा

There are many advantages and disadvantages of using fuel additive in car and bike, know every details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
इनका उपयोग हमेशा पेट्रोल या डीजल भरवाते समय किया जाता है। जब वाहन में पेट्रोल या डीजल डलवाया जाता है तो इन्हें भी उसी समय टैंक में डाला जाता है जिसके कारण यह पेट्रोल या डीजल के साथ मिल जाते हैं। इसके बाद वाहन चलाने पर यह पेट्रोल या डीजल के साथ इंजन तक फिल्टर से होते हुए पहुंच जाते हैं। जिसके बाद यह इंजेक्टर को धीरे-धीरे साफ करना शुरू कर देते हैं। साथ ही साथ यह इंजन के पिस्टन पर जमे खराब ऑयल और डिपॉजिशन को भी साफ करते हैं। जिससे वाहन की लाइफ बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ में वाहन का एवरेज बढ़ता है और पिकअप में भी बढ़ोतरी महसूस होती है। इनके उपयोग के बाद कई मामलों में इंजन फ्लश करने से भी बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Rubber Paint Advantage: कार के निचले हिस्से को जंग से है बचाना, तो जरूर करवाएं यह कोटिंग, जानें फायदे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed