सड़क पर वाहन को सही और सुरक्षित तरीके से चलाना सभी की जिम्मेदारी होती है। लेकिन कई बार कार चलाते समय ड्राइवर को नींद आ जाए तो अपने साथ अन्य लोगों की सुरक्षा पर भी खतरा हो जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आपको भी ड्राइविंग के दौरान नींद आ जाए तो क्या करना चाहिए।
कार को रोकें
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपको नींद आ रही है तो सबसे पहले कार को सुरक्षित तरह से साइड में लगाना चाहिए। इसके बाद कुछ समय के लिए कार को खड़ा कर देना बेहतर होता है। साथ में अगर कार से बाहर निकल जाएं और टहल लें तो कुछ समय के लिए नींद को भगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki: मारुति लाएगी खास तकनीक वाली डिजायर और स्विफ्ट, मिलेगा 40 से ज्यादा का एवरेज
गाने चलाएं
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपको कार चलाते हुए नींद आ रही है तो कार में गाने सुनना भी अच्छा विकल्प होता है। गाने सुनने के साथ ही खुद भी उन्हें गुनगुनाना बेहतर होता है। ऐसा करने से भी नींद को भगाने में मदद मिलती है। साथ ही आपका सफर और भी मजेदार हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत
चाय या कॉफी पीना बेहतर
4 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कार चलाते समय नींद आ रही हो तो पास के ढाबे या रेस्टोरेंट पर कार को रोककर चाय या कॉफी पीनी चाहिए। चाय या कॉफी में कैफीन होता है जो नींद को दूर रखने में मदद करता है। इसके अलावा भी हर दो से तीन घंटे में कार को रोककर बाहर निकलने पर भी नींद नहीं आती।
यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
खाना खाकर ड्राइव ना करें
5 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ लोगों को खाना खाने के बाद तेज नींद आती है। अगर ऐसे लोग खाना खाने के बाद ड्राइविंग करें तो नींद आने के कारण हादसा होने का खतरा होता है। इसलिए अगर लंबी ड्राइव करनी हो तो पेटभर खाने की जगह थोड़ी-थोड़ी देर में स्नैक्स आदि खाने चाहिए।
यह भी पढ़ें- Flex Fuel Cars: टोयोटा की राह पर चली मारुति, फ्लेक्स फ्यूल वाली कारों पर किया यह एलान