टाटा मोटर्स भारत में एक और कार का सीएनजी वर्जन पेश कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपनी हैचबैक अल्ट्रोज का सीएनजी वर्जन पेश करने की तैयारी कर रही है। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि सीएनजी वर्जन में क्या खूबियां होंगी और इसकी क्या कीमत हो सकती है। साथ ही भारतीय बाजार में इस सेगमेंट में कौन सी कारों से चुनौती मिल सकती है।
कैसा होगा इंजन
2 of 6
टाटा अल्ट्रोज के इंजन ऑप्शन
- फोटो : tata motors
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा अल्ट्रोज को सीएनजी में पेश करने की तैयारी कर रही है। इसमें कंपनी 1.2 लीटर का नैचुरल एस्पिरेटिड इंजन दे सकती है। इसे पांच स्पीड के मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी किसी तरह की जानकारी साझा नहीं की गई है।
कैसे होंगे फीचर्स
3 of 6
टाटा अल्ट्रोज
- फोटो : tata motors
सीएनजी अल्ट्रोज में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें - CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात
कैसा होगा डिजाइन
4 of 6
टाटा अल्ट्रोज
- फोटो : tata motors
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार के डिजाइन में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। कार का मौजूदा मॉडल ही काफी बेहतर तरीके से डिजाइन किया गया है। इसलिए इसमें नए कलर ऑप्शन के साथ ही बैजिंग में हल्के बदलाव किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
क्या होगी कीमत
5 of 6
टाटा अल्ट्रोज की कीमतें
- फोटो : tata motors
कंपनी की ओर से मौजूदा अल्ट्रोज को पेट्रोल, डीजल और टर्बो ऑप्शन के साथ ऑफर किया जाता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 6.29 लाख रुपये से हो जाती है। जबकि इसका टॉप वैरिएंट 10.25 लाख रुपये की एक्स शोरूम की कीमत के साथ आता है। पेट्रोल इंजन वाली अल्ट्रोज दस लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत में मिलती है। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी एक से ज्यादा वैरिएंट में सीएनजी की पेशकश करेगी। ऐसा होने पर करीब 70 हजार से एक लाख रुपये तक की एक्स शोरूम कीमत में बढ़ोतरी संभव है।
यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका