फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Altroz CNG: जल्द सीएनजी वर्जन में आएगी टाटा अल्ट्रोज, जानें क्या होगी कीमत और फीचर्स

Sun, 16 Oct 2022 05:04 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 16 Oct 2022 05:04 PM IST
सार

मारुति के बाद टाटा भी सीएनजी कारों पर ज्यादा ध्यान दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा की अल्ट्रोज का सीएनजी वैरिएंट जल्द भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
Tata Altroz will come in CNG version soon, know what will be the price and features
टाटा अल्ट्रोज - फोटो : tata motors
टाटा मोटर्स भारत में एक और कार का सीएनजी वर्जन पेश कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपनी हैचबैक अल्ट्रोज का सीएनजी वर्जन पेश करने की तैयारी कर रही है। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि सीएनजी वर्जन में क्या खूबियां होंगी और इसकी क्या कीमत हो सकती है। साथ ही भारतीय बाजार में इस सेगमेंट में कौन सी कारों से चुनौती मिल सकती है।

कैसा होगा इंजन

Tata Altroz will come in CNG version soon, know what will be the price and features
टाटा अल्ट्रोज के इंजन ऑप्शन - फोटो : tata motors
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा अल्ट्रोज को सीएनजी में पेश करने की तैयारी कर रही है। इसमें कंपनी 1.2 लीटर का नैचुरल एस्पिरेटिड इंजन दे सकती है। इसे पांच स्पीड के मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी किसी तरह की जानकारी साझा नहीं की गई है।

कैसे होंगे फीचर्स

Tata Altroz will come in CNG version soon, know what will be the price and features
टाटा अल्ट्रोज - फोटो : tata motors
सीएनजी अल्ट्रोज में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसा होगा डिजाइन

Tata Altroz will come in CNG version soon, know what will be the price and features
टाटा अल्ट्रोज - फोटो : tata motors
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार के डिजाइन में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। कार का मौजूदा मॉडल ही काफी बेहतर तरीके से डिजाइन किया गया है। इसलिए इसमें नए कलर ऑप्शन के साथ ही बैजिंग में हल्के बदलाव किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन

क्या होगी कीमत

Tata Altroz will come in CNG version soon, know what will be the price and features
टाटा अल्ट्रोज की कीमतें - फोटो : tata motors
कंपनी की ओर से मौजूदा अल्ट्रोज को पेट्रोल, डीजल और टर्बो ऑप्शन के साथ ऑफर किया जाता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 6.29 लाख रुपये से हो जाती है। जबकि इसका टॉप वैरिएंट 10.25 लाख रुपये की एक्स शोरूम की कीमत के साथ आता है। पेट्रोल इंजन वाली अल्ट्रोज दस लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत में मिलती है। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी एक से ज्यादा वैरिएंट में सीएनजी की पेशकश करेगी। ऐसा होने पर करीब 70 हजार से एक लाख रुपये तक की एक्स शोरूम कीमत में बढ़ोतरी संभव है।

यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed