{"_id":"6531fab916e36fd1d40a5435","slug":"take-care-of-your-car-s-music-system-in-this-way-you-will-never-face-any-problems-know-everything-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: गाड़ी के म्यूजिक सिस्टम की इस तरह करें देखभाल, कभी नहीं होगी परेशानी, जानें सबकुछ","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: गाड़ी के म्यूजिक सिस्टम की इस तरह करें देखभाल, कभी नहीं होगी परेशानी, जानें सबकुछ
Fri, 20 Oct 2023 09:45 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 20 Oct 2023 09:45 AM IST
सार
किसी भी गाड़ी में सफर के दौरान जिसका सबसे ज्यादा उपयोग होता है वह पार्ट म्यूजिक सिस्टम है। लंबे समय तक इसमें किसी तरह की परेशानी नहीं आए, इसके लिए किन बातों का ध्यान रखा जाए। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : kia india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार कंपनियों की ओर से नई कारों में बेहतरीन म्यूजिक सिस्टम दिया जाता है। लेकिन कुछ लापरवाहियों के कारण कुछ समय बाद इसमें परेशानी आने लगती है। हम इस खबर में आपको जानकारी दे रहे हैं कि किस तरह से कार के म्यूजिक सिस्टम को लंबे समय तक सही रखा जाए।
विज्ञापन
खास होता है सिस्टम
किसी भी व्यक्ति के लिए कार में सफर के दौरान सबसे खास फीचर म्यूजिक सिस्टम होता है। अगर कार में अच्छा सिस्टम लगा हुआ है तो फिर सफर का मजा दोगुना हो जाता है। लेकिन अगर यह खराब हो जाए तो फिर सफर करने में कमी महसूस होती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
अपनाएं यह टिप्स
कार में म्यूजिक सिस्टम का महत्व कंपनियों को अच्छे से पता है। जिस कारण कई कारों में सबसे बेहतर सिस्टम दिया जाता है। ऐसे में इनके साथ कई और पार्ट्स भी दिए जाते हैं। जिसमें स्पीकर के अलावा ट्विटर, एम्प्लीफायर, टचस्क्रीन आदि होते हैं। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि इन पर धूल नहीं जमे।
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
तारों की जांच करें
जब भी समय मिले तो कार के म्यूजिक सिस्टम के तारों की भी जांच करनी चाहिए। अगर कोई तार ढीला हो गया है तो उसे सही से टाइट करना चाहिए। साथ ही अगर किसी जगह पर जंग लग गई है तो उसे भी ठीक करवाना चाहिए। लंबे समय तक तार ढीले होने और जंग लगने के कारण सिस्टम खराब भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
कम रखें आवाज
अक्सर लोग कार में म्यूजिक सिस्टम की आवाज तेज कर सुनते हैं। इससे ना सिर्फ अन्य वाहनों को असुविधा होती है बल्कि सुरक्षा पर खतरे के साथ ही स्पीकर जल्द खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है। तेज आवाज के कारण स्पीकर के पर्दे कमजोर होने लगते हैं। कुछ समय बाद यह खराब भी हो जाते हैं। इसलिए कोशिश करें कि अच्छे म्यूजिक सिस्टम की आवाज कम करके सुनें।
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
बैटरी का भी रखें ध्यान
कार में लगी बैटरी सिर्फ कार को स्टार्ट करने के लिए ही नहीं होती। बल्कि कार को बिना स्टार्ट किए ही इससे म्यूजिक सिस्टम को भी चलाया जा सकता है। ऐसा करने पर बैटरी जल्द ही डिस्चार्ज भी हो सकती है। इसलिए कार में म्यूजिक सुनने के साथ ही बैटरी का भी ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज