फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Take care of your car in these ways in cold weather, the car will never bother you, know the details

Car Care Tips: ठंड के मौसम में इन तरीकों से रखें कार का ध्यान, गाड़ी कभी नहीं करेगी परेशान, जानें डिटेल

Mon, 29 Jan 2024 11:01 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 29 Jan 2024 11:01 AM IST
सार

अगर आप भी अपनी कार का अच्छी तरह से ध्यान रखना चाहते हैं। तो ठंड के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Take care of your car in these ways in cold weather, the car will never bother you, know the details
Car Tips - फोटो : Istock

विस्तार

कार को हर तरह के मौसम में खास देखभाल की जरुरत होती है। लेकिन ठंड के मौसम में कार का थोड़ा ज्यादा ध्यान रखने की जरुरत होती है। ऐसा करने से कार कभी भी आपको बीच सफर में परेशान नही करेगी। हम इस खबर में आपको कुछ बातों की जानकारी दे रहे हैं। जिससे कार का ध्यान रखा जा सकता है।

विज्ञापन


फ्यूल पंप का रखें ध्यान
सर्दियों के मौसम में कई बार गाड़ी में फ्यूल पंप में परेशानी आ जाती है। जिससे कार स्टार्ट करने में परेशानी होती है। ऐसा तब होता है जब कार को काफी कम तापमान में खड़ा किया जाता है। इससे बचने के लिए सबसे आसान उपाय है कि कार में सर्दियों के समय पेट्रोल या डीजल का टैंक फुल रखना चाहिए। इससे काफी हद तक इस समस्या से छुटकारा मिल जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


बदल दें बैटरी
कार को स्टार्ट करने के लिए बैटरी का सही तरह से काम करना काफी जरूरी होता है। अगर यह खराब हो जाए तो फिर सर्दियों में कार को स्टार्ट करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए अगर आपकी बैटरी पहले ही वीक हो गई है तो सर्दियों में परेशानी से बचने के लिए बैटरी को बदलना बेहतर रहता है।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ

वाइपर भी है जरूरी
सर्दियों के मौसम में कार चलाते हुए विंडशील्ड पर धुंध जम जाती है। जिसे हटाने के लिए वाइपर का सही तरह से काम करना जरूरी होता है। ऐसा न होने के कारण सही तरह से धुंध को नहीं हटाया जाता और विजिबिलिटी खराब हो जाती है। इसके अलावा अगर वाइपर सही तरह से काम नहीं करते तो विंडशील्ड पर स्क्रैच भी आ जाते हैं, जिससे सफर के दौरान ड्राइवर को परेशानी होती है।


यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा

फॉग लाइट जरूरी
सर्दियों के मौसम में फॉग लाइट से कार चलाने में काफी आसानी होती है। कई कारों में कंपनियों की ओर से फॉग लाइट को नहीं दिया जाता। लेकिन बाहर से इनको लगवाया जा सकता है। इससे धुंध के दौरान सड़क पर बेहतर रोशनी मिलती है और विजिबिलिटी बेहतर होती है।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल

टायर का रखें ध्यान
सर्दियों में भी कार के टायर का ध्यान रखने से परेशानी कम होती हैं। कम तापमान में टायर की रबड़ कई बार सिकुड़ जाती है। इस परेशानी से बचने के लिए कार के टायरों में सही मात्रा में हवा का प्रैशर रखना जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

समय पर सर्विस
हमेशा कार की सर्विस समय पर करवाने से कई तरह की परेशानियों से आसानी से बचा जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सर्विस के दौरान अगर कार में कोई भी परेशानी लगती है तो मैकेनिक की ओर से इसकी जानकारी पहले ही दे दी जाती है। जिससे समय रहते हुए उसे ठीक करवाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed