फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   skoda india may launch new compact suv in india to rival maruti breeza hyundai venue tata nexon, know details

Skoda SUV: मारुति, ह्यूंदै, टाटा की एसयूवी को मिलेगी टक्कर, स्कोडा लाने वाली है नई एसयूवी, जानें डिटेल

Tue, 09 May 2023 03:14 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 09 May 2023 03:14 PM IST
सार

कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लगातार मुकाबला कड़ा हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कोडा भी इस सेगमेंट में नई एसयूवी को ला सकती है। इसमें क्या खूबियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
skoda india may launch new compact suv in india to rival maruti breeza hyundai venue tata nexon, know details
2024 Skoda Kodiaq Teaser - फोटो : Skoda Auto

विस्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कोडा की ओर से भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में नई एसयूवी को लाया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से एसयूवी में क्या खूबियां दी जा सकती हैं और इसे कब तक पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन


आएगी नई एसयूवी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कोडा की ओर से भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में नई एसयूवी को लाया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
विज्ञापन
विज्ञापन


कितना दमदार इंजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कोडा की ओर से सब-4 मीटर कैटेगरी में नई एसयूवी को लाया जाएगा। इसमें एक लीटर का तीन सिलेंडर टर्बाचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। जिससे एसयूवी को 114 बीएचपी और 178 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात


कैसे होंगे फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कोडा अपनी नई एसयूवी को बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश कर सकती है। जानकारी के मुताबिक इसमें 10.25 इंच की टचस्क्रीन, एंबिएंट लाइट्स, एलईडी लाइट्स, इलेक्ट्रिक सनरुफ, बेहतरीन इंटीरियर जैसे फीचर्स के साथ ही सेफ्टी के लिए भी अन्य कारों में मिलने वाले फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है।
 

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

किनसे होगा मुकाबला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर स्कोडा की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में नई एसयूवी को लॉन्च किया जाता है तो इसका सीधा मुकाबला मारुति ब्रेजा, फ्रॉन्क्स, ह्यूंदै वेन्यू, निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर, टाटा नेक्सन जैसी एसयूवी के साथ होगा।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी

कब तक होगी लॉन्च
कंपनी की ओर से अभी एसयूवी के बारे में कोई भी जानकारी को सार्वजनिक तौर पर साझा नहीं किया गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी को साल 2024 तक पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed