फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Run the heater this way in winter season, there will be no excessive consumption of petrol and diesel

Car Care Tips: सर्दियों के मौसम में इस तरह चलाएं हीटर, नहीं होगी पेट्रोल-डीजल की ज्यादा खपत

Mon, 06 Nov 2023 09:28 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 06 Nov 2023 09:28 AM IST
सार

सर्दियों के मौसम में कार में सफर के दौरान हीटर का उपयोग किया जाता है। कार में हीटर चलाने से कुछ लोग तेल की ज्यादा खपत की शिकायत भी करते हैं। किस तरह से हीटर चलाने पर ईंधन की खपत कम हो सकती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Run the heater this way in winter season, there will be no excessive consumption of petrol and diesel
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के उत्तरी राज्यों में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में कार में सफर के दौरान हीटर का उपयोग भी जल्द शुरू हो जाएगा। हम इस खबर में आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं। जिनको ध्यान में रखकर सफर के दौरान हीटर चलाने पर पेट्रोल और डीजल की खपत ज्यादा नहीं होती।

विज्ञापन


सर्दियों में हीटर का उपयोग
सर्दियों के दौरान लोग घर पर ही नहीं बल्कि कार में सफर के दौरान भी हीटर का उपयोग करते हैं। ठंड के मौसम में कार के केबिन में तापमान को सही रखने के लिए हीटर का उपयोग किया जाता है। लेकिन कुछ लोगों की शिकायत होती है कि हीटर चलाने पर भी कार का एवरेज काफी ज्यादा कम हो जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


कार स्टार्ट करने के बाद ना चलाएं
कभी भी कार को स्टार्ट करने के तुरंत बाद हीटर को नहीं चलाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि सर्दियों के मौसम में कार स्टार्ट करते हुए इंजन का तापमान काफी कम होता है। और तुरंत हीटर चलाने पर केबिन को गर्म करने में समय भी लगता है। साथ ही ईंधन की खपत भी बढ़ जाती है, क्योंकि इंजन को गर्म करने में ज्यादा ईंधन की खपत होती है।


यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

कब चलाएं हीटर
कार में इंजन के तापमान की जानकारी के लिए मीटर दिया होता है। जिसमें इंजन का तापमान कम, ज्यादा या सामान्य होने की जानकारी मिलती है। जब भी सर्दियों के मौसम में कार को स्टार्ट किया जाता है तो मीटर में तापमान कूल पर दिखाता है। लेकिन कुछ किलोमीटर कार चलाने के बाद तापमान सामान्य दिखाता है। जब भी तापमान सामान्य हो जाए तभी हीटर को चलाना चाहिए। इससे इंजन को गर्म होने में अतिरिक्त ईंधन की खपत नहीं होती।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

एसी का बटन न दबाएं
जब भी कार के केबिन को गर्म रखने के लिए हीटर का उपयोग किया जाता है। तो कुछ लोग एसी का बटन भी दबाकर एसी शुरू कर देते हैं। ऐसा करने से ईंधन की खपत भी बढ़ जाती है। हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जब भी कार में सफर करें और हीटर की जरुरत हो तो पहले इंजन के तापमान को सामान्य तक आने दें। इसके बाद सिर्फ एसी की सेटिंग को कूल की जगह हॉट पर करें और सिर्फ फैन को चलाएं। इससे इंजन की गर्मी से कार के केबिन को गर्म रखा जा सकता है। साथ ही इससे एसी चलाने की जरुरत भी नहीं होती और ईंधन बचाकर कार के केबिन को आसानी से गर्म रखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed