{"_id":"64520e8dd8d653633c08a196","slug":"renault-kiger-suv-rxt-o-mt-variant-launched-in-india-with-more-features-know-price-and-feature-details-2023-05-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Renault Kiger: रेनो की यह एसयूवी हुई और बेहतर, कम कीमत के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Renault Kiger: रेनो की यह एसयूवी हुई और बेहतर, कम कीमत के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स, जानें डिटेल
फ्रेंच कार कंपनी रेनो की ओर से भारतीय बाजार में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी को और बेहतर बनाते हुए नया वैरिएंट पेश किया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से पेश किए गए नए वैरिएंट में क्या नए फीचर्स को जोड़ा गया है और इसे किस कीमत पर खरीदा जा सकता है।
मिला नया वैरिएंट
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : renault india
रेनो की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी काइगर को आरएक्सटी ऑप्शनल एमटी वैरिएंट दिया गया है। इस वैरिएंट को कंपनी की ओर से 7.99 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर पेश किया गया है। वैरिएंट में कई खास फीचर्स को दिया गया है।
काइगर के आरएक्सटी ऑप्शनल एमटी वैरिएंट में कंपनी की ओर से जिन फीचर्स को ऑफर किया जा रहा है। उनमें आठ इंच की टचस्क्रीन, वायरलेस कनेक्टिविटी, एलईडी हैडलैंप, अलॉय व्हील्स, हाई सेंटर कंसोल जैसे फीचर्स शामिल हैं। अभी तक इन फीचर्स को टॉप वैरिएंट आरएक्सजेड में ही ऑफर किया जाता था।
एसयूवी में सेफ्टी फीचर्स को भी दिया जाता है। इसमें ईएसपी, हिल स्टार्ट असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, टीपीएमएस जैसे सेफ्टी फीचर्स का उपयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही यह एसयूवी ग्लोबल एनसीएपी के क्रैश टेस्ट में फोर स्टार हासिल कर चुकी है। साथ ही इसमें एयरबैग, सीटबेल्ट प्री-टेंशनर्स, इम्पैक्ट सेंसिंग डोर अनलॉक, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक, 60:40 स्प्लिट रियर रो सीट्स, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
कंपनी की ओर से काइगर पर कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। आरएक्सजेड वैरिएंट पर कंपनी की ओर से 10 हजार रुपये कैश बेनिफिट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, 12 हजार रुपये का कॉर्पोरेट बेनिफिट और लॉयल्टी बेनिफिट्स के साथ कुल 49 हजार रुपये के ऑफर मिल रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।