मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा की जल्द लॉन्च होने वाली सीएनजी कार की जानकारी सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें कैसे फीचर्स मिल सकते हैं और इस कार के कंपनी कितने वैरिएंट पेश कर सकती है।
लीक हुई जानकारी
2 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : tata motors
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा की जल्द लॉन्च होने वाली सीएनजी कार अल्ट्रोज का ब्रोशर लीक हो गया है। सोशल मीडिया पर लीक हुए ब्रोशर में कार के वैरिएंट और फीचर्स की जानकारी दी गई है। कंपनी ने हाल में ही इस कार के लिए बुकिंग को शुरू किया था।
यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल
कितना दमदार इंजन
3 of 7
Tata Altroz iCNG at Auto Expo 2023
- फोटो : Amar Ujala
टाटा अल्ट्रोज सीएनजी में एक 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे डुअल-सिलेंडर आई सीएनजी तकनीक के साथ जोड़ा गया है। पांच स्पीड मैनुअल और छह स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ कार 83 पीएस की पावर और 110 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है। वहीं सीएनजी के साथ कार 77 पीएस की पावर और 97 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करेगी।
यह भी पढ़ें - Eight Seater Cars: भारत में मिलती हैं आठ सीटों वाली तीन एमपीवी, जानें क्या है कीमत और कैसे हैं फीचर्स
कैसे होंगे फीचर्स
4 of 7
Tata Altroz Racer
- फोटो : Tata Motors
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से अल्ट्रोज सीएनजी में वॉयस असिस्ट जैसे फीचर के साथ सनरूफ को दिया जाएगा। खास बात यह है कि यह टाटा की ऐसी पहली कार होगी जो सीएनजी के साथ इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर के साथ आएगी। इसके साथ ही इसमें छह एयरबैग्स, ऑटोमैटिक हैडलैंप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, सात इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, स्टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्स, वायरलेस चार्जर, नया इंजन और ड्यूल सीएनजी सिलेंडर जैसे फीचर्स को दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Maruti Fronx: मारुति फ्रॉन्क्स के किस वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, बेस से टॉप तक की मिलेगी जानकारी
कितने होंगे वैरिएंट
5 of 7
Tata Altroz iCNG at Auto Expo 2023
- फोटो : Amar Ujala
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रोशर से जो जानकारी लीक हुई है। उसके मुताबिक कार में छह वैरिएंट्स को दिया जाएगा। इनमें एक्सई, एक्सएम प्लस, एक्सएम प्लस एस, एक्सजेड, एक्सजेड प्लस एस, एक्सजेड प्लस ऑप्शन एस जैसे वैरिएंट होंगे।
यह भी पढ़ें - Bmw X1: बीएमडब्ल्यू की एक्स1 खरीदना बेहतर है या मर्सिडीज जीएलए और ऑडी क्यू3 हैं दमदार, जानें पूरी डिटेल