उत्तर भारत में हर साल कड़ाके की ठंड पड़ती है। अगर आप भी चाहते हैं कि इस मौसम में आपकी कार आपका साथ दे। तो हम ऐसे पांच तरीके इस खबर में आपको बतााने जा रहे हैं जिनको ध्यान रखकर आप अपनी कार को खराब होने से तो बचा ही सकते हैं। साथ ही खुद को ठंड के मौसम में किसी भी तरह की परेशानी से दूर रख सकते हैं।
बैटरी का रखें ध्यान
2 of 6
बैटरी का चिन्ह
- फोटो : सोशल मीडिया
सर्दी के मौसम में कार की बैटरी का भी ध्यान रखना जरूरी होता है। ठंड के कारण कार ठंडी हो जाती है और इसे स्टार्ट करने में परेशानी होती है। इसलिए बैटरी का सही तरीके से काम करना जरूरी हो जाता है। अगर कार में बैटरी ज्यादा पुरानी हो गई है तो बेहतर होगा सर्दी शुरू होने से पहले नई बैटरी कार में लगाई जाए।
फॉग लाइट लगवाएं
3 of 6
कार में फॉग लाइट
- फोटो : सोशल मीडिया
आजकल कई कारों में फॉग लाइट नहीं लगाई जाती। कार निर्माता कीमत कम रखने के लिए कार के सस्ते वैरिएंट्स में इन्हें ऑफर नहीं करती। लेकिन सर्दियों में इनकी ज्यादा जरूरत होती है। ये कार के आगे वाले बंपर के निचले हिस्से में लगाई जाती हैं जो धुंध के समय पर सड़क पर रोशनी देने का काम करती हैं। इसके कारण ड्राइवर को कार चलाने में आसानी होती है। अगर आपकी कार में भी फॉग लाइट नहीं हैं तो ठंड के शुरू होने से पहले जरूर लगवाएं।
ये भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
वाइपर पर दे ध्यान
4 of 6
सर्दियों में वाइपर का करें उपयोग
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे मौसम में जब सड़क पर कुछ दिखाई ना दे तो वाइपर का उपयोग करना बेहतर होता है। कार में हीटर चलने के कारण और बाहर ठंड के कारण कई बार शीशे पर भाप जम जाती है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि कार के वाइपर सही से काम करें। ऐसा ना होने पर भाप जमने से कार चलाने में परेशानी हो सकती है। अगर कार के वाइपर सही से काम नहीं कर रहे हैं तो इन्हें बदलना बेहतर होगा।
ये भी पढ़ें - XUV400 Vs Nexon EV: नेक्सन ईवी और एक्सयूवी 400 में से कौन सी ईवी आपके लिए होगी बेस्ट
रिफ्लेक्टर टेप लगाएं
5 of 6
कार पर रिफ्लेक्टर टेप
- फोटो : सोशल मीडिया
ठंड के मौसम में जब धुंध पड़ती है तो सड़क पर कार चलाते समय विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। ऐसे में कार चलाने में परेशानी होती है। कई बार विजिबिलिटी इतनी कम हो जाती है कि हमें रोड पर आगे या पीछे के वाहन की मौजूदगी का पता नहीं चलता। ऐसे में हादसा होने का खतरा भी ज्यादा हो जाता है। धुंध में अगर कार पर रिफ्लेक्टर टेप लगी हो तो लाइट रिफ्लेक्ट होने से हादसा होने का खतरा कम हो जाता है।
ये भी पढ़ें - Road Accident: कार या बाइक चलाते समय आजमाएं ये पांच टिप्स, कभी नहीं होगा सड़क हादसा