{"_id":"63a0029ae710c8606d0dace5","slug":"new-emission-rules-will-be-implemented-in-the-year-2023-these-16-cars-will-not-be-sold-in-the-country","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RDE Norms In 2023: नए साल में लागू होंगे नए उत्सर्जन नियम, देश में नहीं होगी इन 16 कारों की बिक्री","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
RDE Norms In 2023: नए साल में लागू होंगे नए उत्सर्जन नियम, देश में नहीं होगी इन 16 कारों की बिक्री
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 19 Dec 2022 12:01 PM IST
सार
नए साल में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इन्हीं बदलावों में शामिल है नए उत्सर्जन नियमों का लागू होना। कंपनियों की ओर से इसकी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनके कारण कुछ कारों की बिक्री बंद हो सकती है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
होंडा जैज
- फोटो : Honda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2023 के अप्रैल महीने में देशभर में उत्सर्जन के नए नियमों को लागू कर दिया जाएगा। जिससे प्रदूषण को रोकने में काफी मदद मिलेगी। लेकिन इस कारण कई बड़ी कंपनियों की नामी कारों को हमेशा के लिए बंद किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसी कौन सी कारें होंगी जिन्हें नए नियमों को लागू करने के बाद बंद किया जा सकता है। इसकी जानकारी हम इस खबर में आपको दे रहे हैं।
होगा रियल टाइम ड्राइविंग एमिशन चेक
2 of 4
होंडा सिटी
- फोटो : Honda
सरकार ने अप्रैल 2023 से उत्सर्जन के नए नियमों को लागू करने की बात कही है। जिसके बाद वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को रियल टाइम में चेक किया जा सकेगा। इसके लिए वाहनों में खास उपकरण लगाने होंगे। इसके लिए वाहनों को अपडेट करना जरूरी हो जाएगा। लेकिन इससे लागत बढ़ जाएगी और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार कंपनियां कुछ मॉडल्स को अपडेट करने में रुचि नहीं दिखा रहीं। जिसके कारण ऐसी कारों को अप्रैल 2023 से बंद किया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अप्रैल 2023 से जिन कारों की बिक्री को बंद किया जा सकता है। उन कारों में ह्यूंदै की आई-20 डीजल, वर्ना डीजल, टाटा अल्ट्रोज डीजल, महिंद्रा मराजो, अल्ट्यूरस जी4, केयूवी 100, स्कोडा सुपर्ब, ऑक्टेविया, रेनो क्विड 800, निसान किक्स, मारुति ऑल्टो 800, होंडा सिटी फोर्थ जनरेशन, पांचवीं पीढ़ी की होंडा सिटी, अमेज डीजल, जैज और डब्ल्यूआरवी जैसी कारें शामिल हैं। हालांकि कंपनियों की ओर से इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
जानकारों के मुताबिक इंजन को अपग्रेड करने में कंपनियों को मोटी रकम इनवेस्ट करनी पड़ती है। जिससे कार की कीमत काफी बढ़ जाती है। उतनी कीमत में बाजार में और भी विकल्प होते हैं जिससे कंपनी को नुकसान का खतरा रहता है। इसलिए कंपनियां ऐसे मॉडल की जगह नए और बेहतर मॉडल को पेश करना पसंद करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।