फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tax On Cars: आपकी सपनों की कार पर कितना लगता है टैक्स, जानें एक गाड़ी पर सरकार को कितनी होती है कमाई

Sun, 18 Dec 2022 02:54 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 18 Dec 2022 02:54 PM IST
सार

अगर आप भी नई कार खरीदना चाहते हैं तो पहले इस खबर को जरूर देखें। इस खबर में हम आपको कार पर लगने वाले टैक्स की जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन
how much tax will have to be paid on buying new car in india maruti toyota hyundai tata mahindra
मारुति डिजायर - फोटो : सोशल मीडिया

आम आदमी कड़ी मेहनत के बाद पैसे जोड़कर अपने सपनों की कार खरीदता है। एक कार को खरीदने में लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि जिस कार के लिए आप लाखों रुपये खर्च करते हैं उस पर बतौर टैक्स सरकार को क्या आमदनी होती है। आपकी कार पर खर्च होने वाली रकम का एक बड़ा हिस्सा सरकार के पास जाता है।

कितना लगता है टैक्स

how much tax will have to be paid on buying new car in india maruti toyota hyundai tata mahindra
टाटा की कारें - फोटो : सोशल मीडिया
सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 28 फीसदी जीएसटी कार के रजिस्ट्रेशन पर लिया जाता है। इसके साथ ही कार की कैटेगरी के मुताबिक ही उस पर अतिरिक्त सेस लगाया जाता है। यह हर सेगमेंट के लिए अलग होता है।

यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च

कितना है सेस

how much tax will have to be paid on buying new car in india maruti toyota hyundai tata mahindra
भारत में सीएनजी की कारें - फोटो : सोशल मीडिया
सरकार की ओर से कार को खरीदने पर जीएसटी के साथ ही सेस भी लिया जाता है। यह हर सेगमेंट के लिए अलग होता है। जानकारों के मुताबिक यह एक फीसदी से लेकर 22 फीसदी तक होता है। यानि कि 28 फीसदी जीएसटी के साथ एसयूवी सेगमेंट के वाहनों पर 22 फीसदी तक सिर्फ टैक्स के तौर पर कार की कीमत में जोड़ा जाता है। हालांकि डीजल वाहनों पर यह और भी ज्यादा हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित
विज्ञापन
विज्ञापन

सेगमेंट के मुताबिक है टैक्स

how much tax will have to be paid on buying new car in india maruti toyota hyundai tata mahindra
मारुति की सीएनजी कारें - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसी कार जिनकी लंबाई चार मीटर से कम होती है। जिसका इंजन 1200 सीसी से कम क्षमता का हो। उन पर 28 फीसदी जीएसटी के साथ एक फीसदी सेस देना पड़ता है। यानि कि कुल कीमत का सिर्फ 29 फीसदी टैक्स के तौर पर दिया जाता है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिए भी सरकार को ही अतिरिक्त पैसा दिया जाता है।

इसके अलावा अगर एसयूवी की बात करें तो सरकार इस सेगमेंट के वाहनों पर 28 फीसदी जीएसटी के साथ 22 फीसदी का कंपसनसेशन टैक्स भी लगता है। यानि कि कार की कुल कीमत का सिर्फ 50 फीसदी तो सिर्फ सरकार को टैक्स के तौर पर दिया जाता है।

यह भी पढ़ें -  New CNG Kit in Car: बाहर से सीएनजी किट लगवाने के बाद जरूर करें ये दो काम, नहीं तो होंगे परेशान
 
विज्ञापन

इस उदाहरण से समझें

how much tax will have to be paid on buying new car in india maruti toyota hyundai tata mahindra
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
मारुति की ग्रैंड विटारा को कुछ समय पहले ही लॉन्च किया गया है। इस एसयूवी के एक वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 10 लाख 61 हजार 379 रुपये है। इस कीमत पर 28 फीसदी जीएसटी लेने पर दो लाख 97 हजार 186 रुपये जुड़ जाते हैं। इसके बाद इसपर 17 फीसदी सेस भी लगाया जाता है जो एक लाख 80 हजार 434 रुपये होता है। इसके अलावा इसपर 15389 रुपये और लिए जाते हैं। यानि कि 1061379 रुपये की कार पर चार लाख 93 हजार रुपये तो सिर्फ टैक्स के तौर पर सरकार को मिल जाते हैं।

यह भी पढ़ें - Black Spot: क्या आपको पता है ब्लैक स्पॉट क्या होता है, किस तरह ब्लैक स्पॉट के कारण होते हैं गंभीर हादसे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed