एमजी मोटर्स की ओर से भी अब इलेक्ट्रिक कारों पर फोकस किया जा रहा है। कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में नई इलेक्ट्रिक हैचबैक को लॉन्च किया जा सकता है। हम इस खबर में कार की खासियतों की जानकारी दे रहे हैं।
आएगी नई इलेक्ट्रिक कार
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमजी मोटर्स की ओर से नई इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। कंपनी की ओर से जनवरी महीने में नई कार को ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक एमजी 4ईवी को पेश करने की तैयारी कर रही है।
यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
कैसा है डिजाइन
3 of 7
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कार के डिजाइन की बात करें तो यह क्रॉसओवर कार की तरह नजर आती है। कार में एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप दिए गए हैं। आगे के बंपर में एंगुलर इनसेट, सेंट्रल एयर इनटेक और बाहरी किनारों पर एलईडी लाइट के एलिमेंट दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
कैसी है बैटरी
4 of 7
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक भारतीय बाजार में भी कार को दो बैटरी के विकल्प के साथ पेश किया जा सकता है। इनमें से एक 51 और दूसरा 64KWH बैटरी हो सकती हैं। 51KWH बैटरी से कार को सिंगल चार्ज के बाद 350 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा और दूसरी बड़ी बैटरी 64KWH से कार 452 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। कार को सामान्य चार्जर से चार्ज करने में करीब 10 घंटे का समय लगता है और फास्ट चार्जर से इसे 10 से 80 फीसदी चार्ज करने में 35 मिनट का समय लगता है।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह
कैसी है मोटर
5 of 7
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कार के मोटर की बात करें तो इसमें भी दो मोटर के विकल्प मिल सकते हैं। पहली मोटर से कार को 170 हॉर्स पावर की ताकत मिल सकेगी तो दूसरी मोटर 203 हॉर्स पावर की ताकत कार को देगी। दोनों ही वैरिएंट में कार को 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है।
यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर