फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Mercedes-AMG GT 63 and GT 63 Pro sports coupe cars launched in India Know Price Features Specifications

Coupe Sports Car: भारत में लॉन्च हुई Mercedes-AMG GT 63 और GT 63 Pro, दमदार V8 इंजन के साथ वापसी

Sat, 28 Jun 2025 04:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 28 Jun 2025 04:56 PM IST
सार

Mercedes-Benz India (मर्सिडीज-बेंज इंडिया) ने अपनी हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स कारों की रेंज में दो नए मॉडल लॉन्च किए हैं - Mercedes-AMG GT 63 (मर्सिडीज-एएमजी जीटी 63) और GT 63 Pro (जीटी 63 प्रो)।

विज्ञापन
Mercedes-AMG GT 63 and GT 63 Pro sports coupe cars launched in India Know Price Features Specifications
Mercedes-AMG GT 63, GT 63 Pro - फोटो : Mercedes-Benz

विस्तार

Mercedes-Benz India (मर्सिडीज-बेंज इंडिया) ने अपनी हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स कारों की रेंज में दो नए मॉडल लॉन्च किए हैं - Mercedes-AMG GT 63 (मर्सिडीज-एएमजी जीटी 63) और GT 63 Pro (जीटी 63 प्रो)। इनकी कीमत क्रमशः करीब 3 करोड़ रुपये और साढ़े 3 करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा (एक्स-शोरूम) रखी गई है। ये दोनों कारें 2020 में बंद की गई पिछली AMG GT का अपग्रेडेड वर्जन हैं और लगभग पांच साल बाद भारत में दोबारा एंट्री ले रही हैं। कारों की बुकिंग ऑनलाइन या नजदीकी डीलरशिप से की जा सकती है। GT 63 की डिलीवरी 2025 के आखिर तक शुरू हो जाएगी। जबकि पावरफुल GT 63 Pro की डिलीवरी 2026 की शुरुआत में की जाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Tata Harrier EV Stealth Edition: टाटा हैरियर ईवी स्टील्थ एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और पूरी डिटेल्स
विज्ञापन

V8 इंजन की पावर और जबरदस्त परफॉर्मेंस
GT 63 और GT 63 Pro दोनों ही कारों में 4.0-लीटर का ट्विन-टर्बो V8 इंजन लगा है, जिसे मर्सिडीज का 'हैंड-बिल्ट' यानी हाथ से बनाया गया इंजन माना जाता है। GT 63 में यह इंजन 585 हॉर्सपावर और 800 Nm का टॉर्क देता है। वहीं GT 63 Pro को और पावरफुल बनाते हुए इसमें 612 हॉर्सपावर और 850Nm टॉर्क मिलता है। दोनों कारों में 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है जो चारों पहियों में पावर ट्रांसफर करता है।

GT 63 सिर्फ 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं अगर GT 63 Pro को ऑप्शनल Cup 2R टायर्स के साथ लिया जाए तो यह वक्त और घटकर 3.1 सेकंड रह जाता है। इसकी टॉप स्पीड 317 किमी प्रति घंटा है, जो स्टैंडर्ड GT 63 से 2 किमी ज्यादा है।

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: '3,000 रुपये, 200 हाईवे ट्रिप..', नितिन गडकरी ने नए फास्टैग वार्षिक पास की डिटेल्स की साझा

Mercedes-AMG GT 63 and GT 63 Pro sports coupe cars launched in India Know Price Features Specifications
Mercedes-AMG GT 63, GT 63 Pro - फोटो : Mercedes-Benz
मिल रहा है स्पेशल कलेक्टर्स एडिशन भी
Mercedes-AMG ने GT 63 Pro Motorsport Collector’s Edition नाम से एक लिमिटेड एडिशन भी पेश किया है। परफॉर्मेंस के लिहाज से यह Pro मॉडल जैसा ही है, लेकिन इसमें कुछ एक्सक्लूसिव डिटेल्स मिलती हैं। जैसे खास पेंट स्कीम और इंटीरियर टचेस जो ब्रांड की F1 कारों से प्रेरित हैं।

यह भी पढ़ें - EV: अमेरिकियों की तुलना में यूरोपीय लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में ज्यादा हिचकिचे रहे, रिपोर्ट में खुलासा
विज्ञापन

डिजाइन में बड़ा बदलाव
नई GT 63 को पहले से बड़ा और लंबा बनाया गया है। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब इसमें 2+2 सीटिंग कॉन्फिगरेशन दी गई है, जो पहले सिर्फ चार-डोर AMG GT में मिलती थी। इसका मतलब यह है कि अब पीछे की सीटों का भी इस्तेमाल हो सकता है, जिससे यह कार और ज्यादा वर्सेटाइल हो गई है।

कार का ओवरऑल लुक पहले की तरह ही लंबा बोनट, स्लोपिंग रूफलाइन और लिफ्टबैक स्टाइल टेलगेट वाला है। लेकिन अब इसमें नई डिजाइन की हेडलाइट्स, अलॉय व्हील्स और एक्टिव रियर स्पॉइलर जैसे अपडेट्स शामिल किए गए हैं। GT 63 Pro में और ज्यादा एग्रेसिव लुक दिया गया है जिसमें अलग अलॉय व्हील्स और शार्प बम्पर हैं।

यह भी पढ़ें - 2025 Maruti Suzuki Grand Vitara: नई 2025 मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा S-CNG लॉन्च, अब छह एयरबैग के साथ ज्यादा सेफ्टी और फीचर्स 

Mercedes-AMG GT 63 and GT 63 Pro sports coupe cars launched in India Know Price Features Specifications
Mercedes-AMG GT 63, GT 63 Pro - फोटो : Mercedes-Benz
F1 से प्रेरित एयरोडायनामिक डिजाइन
इस कार की डिजाइन में F1 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी देखने को मिलता है। इसमें एक्टिव अंडरबॉडी प्रोफाइल है, जो 100 किमी प्रति घंटा से ज्यादा की स्पीड पर वेंचुरी इफेक्ट के जरिए डाउनफोर्स जेनरेट करता है, जिससे कार सड़क से और चिपक कर चलती है। फ्लश डोर हैंडल्स और स्मूद बॉडी लाइन के साथ इसका लुक बेहद क्लीन और फ्यूचरिस्टिक लगता है।

पिछला हिस्सा भी काफी बोल्ड है, जिसमें पतली एलईडी टेल लाइट्स को एक डार्क ट्रिम स्ट्रिप से जोड़ा गया है। पांच अलग-अलग एंगल पर मूव करने वाला रियर स्पॉइलर और डुअल एग्जॉस्ट के साथ रियर डिफ्यूजर इसे पूरी तरह परफॉर्मेंस कार बनाता है। 

यह भी पढ़ें - New Vehicles: 2050 तक भारत में वाहनों की संख्या में होगी दोगुनी से ज्यादा बढ़ोतरी! रिपोर्ट में बताई वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed