{"_id":"6852a7727c181e5b8f0d7d0e","slug":"europeans-show-greater-hesitation-than-americans-in-switching-to-electric-vehicles-claims-report-2025-06-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EV: अमेरिकियों की तुलना में यूरोपीय लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में ज्यादा हिचकिचे रहे, रिपोर्ट में खुलासा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV: अमेरिकियों की तुलना में यूरोपीय लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में ज्यादा हिचकिचे रहे, रिपोर्ट में खुलासा
Wed, 18 Jun 2025 05:18 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 18 Jun 2025 05:18 PM IST
सार
यूरोप को ईवी क्रांति का सबसे बड़ा केंद्र माना जा रहा था। लेकिन बीते एक साल में ईवी की बिक्री में तेज गिरावट आई है। और सबसे ज्यादा गिरावट यूरोप में ही दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Electric Car
- फोटो : Freepik
कुछ साल पहले तक ऐसा लग रहा था कि इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) ही आने वाले समय का सबसे बड़ा ट्रांसपोर्ट समाधान होंगे। खासतौर पर यूरोप को ईवी क्रांति का सबसे बड़ा केंद्र माना जा रहा था। लेकिन बीते एक साल में ईवी की बिक्री में तेज गिरावट आई है। और सबसे ज्यादा गिरावट यूरोप में ही दर्ज की गई है।
Electric Car Charging
- फोटो : Freepik
कई देशों में किया गया सर्वे, कीमत सबसे बड़ी रुकावट
यह रिपोर्ट 9 बड़े बाजारों में 15,000 लोगों पर किए गए सर्वे पर आधारित है। इनमें अमेरिका, चीन, यूके, जर्मनी और नीदरलैंड जैसे मुख्य बाजार शामिल हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि ईवी को अपनाने में सबसे बड़ी अड़चन इसकी कीमत है। औसतन ईवी, पारंपरिक गाड़ियों की तुलना में 30 प्रतिशत तक महंगी होती हैं। इनमें से करीब 60 प्रतिशत लागत तो सिर्फ बैटरी बनाने और लगाने में चली जाती है।
यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: '3,000 रुपये, 200 हाईवे ट्रिप..', नितिन गडकरी ने नए फास्टैग वार्षिक पास की डिटेल्स की साझा

सिर्फ कीमत चिंता का विषय नहीं
IEA की "ग्लोबल ईवी आउटलुक 2025" रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोप में बैटरी की लागत तो घटी है, लेकिन फिर भी गाड़ियों की कीमतें जस की तस बनी हुई हैं। ऊपर से बढ़ती ऊर्जा लागत और आर्थिक अनिश्चितता ने लोगों को ईवी खरीदने से और भी पीछे कर दिया है।
यह भी पढ़ें - Bioenergy: नितिन गडकरी ने कहा- फॉसिल फ्यूल की जगह बायोएनर्जी को देना होगा बढ़ावा, जानें वजह

नए ग्राहक असमंजस में
शेल मोबिलिटी एंड कन्वीनियंस के ग्रुप एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट डेविड बंच ने कहा, "जो लोग पहले से ईवी चला रहे हैं, वो तो काफी संतुष्ट हैं। लेकिन जो लोग पहली बार ईवी खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए कीमत और आर्थिक स्थिति बड़ी चुनौती है।"
यह भी पढ़ें - Rare Earths: भारत की ऑटो इंडस्ट्री को चीन के प्रतिबंध से बड़ा झटका नहीं, यहां 95% गाड़ियां पेट्रोल-डीजल की

- फोटो : Polestar
पेट्रोल-डीजल बैन को लेकर राय बंटी हुई
हालांकि जो लोग पहले से ईवी चला रहे हैं, उनमें से 91 प्रतिशत लोग अगली बार भी ईवी ही खरीदना चाहते हैं। फिर भी, पेट्रोल और डीजल गाड़ियों को धीरे-धीरे बंद करने की नीति को लेकर लोगों की राय एक जैसी नहीं है। अमेरिका में 46 प्रतिशत और यूरोप में सिर्फ 44 प्रतिशत लोग ही इस नीति के समर्थन में हैं।
यह भी पढ़ें - 2025 Maruti Suzuki Grand Vitara: नई 2025 मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा S-CNG लॉन्च, अब छह एयरबैग के साथ ज्यादा सेफ्टी और फीचर्स