फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Harrier EV Stealth Edition: टाटा हैरियर ईवी स्टील्थ एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और पूरी डिटेल्स

Sat, 28 Jun 2025 02:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 28 Jun 2025 02:43 PM IST
सार

टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक एसयूवी रेंज में अब एक नया नाम जुड़ गया है Tata Harrier EV Stealth Edition (टाटा हैरियर ईवी स्टील्थ एडिशन)। एसयूवी का स्पेशल एडिशन चार वेरिएंट विकल्पों में उपलब्ध है। यह स्पेशल एडिशन फिलहाल सिर्फ 75 kWh बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है।

विज्ञापन
Tata Harrier EV Stealth Edition Launched in India Know Price Features Specifications
Tata Harrier EV Stealth Edition - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक एसयूवी रेंज में अब एक नया नाम जुड़ गया है Tata Harrier EV Stealth Edition (टाटा हैरियर ईवी स्टील्थ एडिशन)। कंपनी ने हाल ही में Harrier EV ( हैरियर ईवी) की कीमतों का एलान किया था और उसके तुरंत बाद इस खास स्टील्थ एडिशन को लॉन्च कर दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 28 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह स्पेशल एडिशन फिलहाल सिर्फ 75 kWh बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है। एसयूवी का स्पेशल एडिशन चार वेरिएंट विकल्पों में उपलब्ध है, जिसमें Empowered 75 Stealth (एम्पावर्ड 75 स्टील्थ), Empowered 75 Stealth ACFC (एम्पावर्ड 75 स्टील्थ एसीएफसी), Empowered 75 QWD Stealth (एम्पावर्ड 75 क्यूडब्ल्यूडी स्टील्थ) और Empowered 75 QWD Stealth ACFC (एम्पावर्ड 75 क्यूडब्ल्यूडी स्टील्थ एसीएफसी) शामिल हैं।


यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: '3,000 रुपये, 200 हाईवे ट्रिप..', नितिन गडकरी ने नए फास्टैग वार्षिक पास की डिटेल्स की साझा
Tata Harrier EV Stealth Edition Launched in India Know Price Features Specifications
Tata Harrier EV Stealth Edition - फोटो : Tata Motors
Tata Harrier EV Stealth Edition: क्या है स्टील्थ एडिशन में खास
Harrier EV के इस खास एडिशन को स्टाइल और प्रीमियम फील देने के लिए कई खास बदलाव किए गए हैं। इसमें 'मैट स्टील्थ ब्लैक' एक्सटीरियर पेंट जॉब दिया गया है, जो इसे एक दमदार और यूनिक लुक देता है। साथ ही R19 'पियानो ब्लैक' अलॉय व्हील्स के साथ एयरो इंसर्ट्स भी दिए गए हैं। केबिन में 'कार्बन नॉयर' लेदरेट सीट्स और पूरे इंटीरियर में 'कार्बन नॉयर' थीम दी गई है, जो अंदर से भी इसे पूरी तरह डार्क और प्रीमियम बनाती है।

यह भी पढ़ें - EV: अमेरिकियों की तुलना में यूरोपीय लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में ज्यादा हिचकिचे रहे, रिपोर्ट में खुलासा
Tata Harrier EV Stealth Edition Launched in India Know Price Features Specifications
Tata Harrier EV Stealth Edition - फोटो : Tata Motors
Tata Harrier EV Stealth Edition: स्टील्थ एडिशन का इंटीरियर लुक
टाटा हैरियर ईवी स्टील्थ एडिशन के केबिन को पूरी तरह ब्लैक्ड-आउट लुक दिया गया है। यह डार्क इंटीरियर न सिर्फ स्पोर्टी फील देता है, बल्कि हाई-एंड प्रीमियम कारों जैसी फीलिंग भी लाता है।

यह भी पढ़ें - Citroen C3: सिट्रोएन ने यूरोप में C3 कार नहीं चलाने के लिए जारी की चेतावनी, क्या भारत में भी है चिंता की बात?
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Harrier EV Stealth Edition Launched in India Know Price Features Specifications
Tata Harrier EV Stealth Edition - फोटो : Tata Motors
Tata Harrier EV Stealth Edition: ड्राइवट्रेन, बैटरी और रेंज
टाटा हैरियर ईवी स्टील्थ एडिशन को नई Acti.ev+ आर्किटेक्चर पर बनाया गया है, जो इसे ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) क्षमता देता है। यह टाटा मोटर्स की पहली इलेक्ट्रिक कार है जिसमें AWD सिस्टम दिया गया है। इससे पहले Safari (सफारी), Hexa (हेक्सा) और Aria (आरिया) जैसी कारों में ही 4x4 या AWD फीचर दिया गया था।

हैरियर ईवी स्टील्थ में 75 kWh बैटरी पैक है, जिसमें दो ड्राइवट्रेन ऑप्शन मिलते हैं - RWD (रियर-व्हील ड्राइव) और QWD (ऑल-व्हील ड्राइव)। RWD वेरिएंट 235 bhp की पावर और 315 Nm टॉर्क देता है। जबकि QWD वेरिएंट 391 bhp और 504 Nm का टॉर्क पैदा करता है। MIDC टेस्टिंग के अनुसार, ये वेरिएंट एक बार फुल चार्ज में क्रमशः 627 किमी और 622 किमी की दूरी तय कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Bioenergy: नितिन गडकरी ने कहा- फॉसिल फ्यूल की जगह बायोएनर्जी को देना होगा बढ़ावा, जानें वजह
विज्ञापन
Tata Harrier EV Stealth Edition Launched in India Know Price Features Specifications
Tata Harrier EV Stealth Edition - फोटो : Tata Motors
Tata Harrier EV Stealth Edition: फीचर्स की भरमार
टाटा हैरियर ईवी स्टील्थ एडिशन में 14.5 इंच का सैमसंग नियो QLED टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसके साथ 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है, जो नेविगेशन मैप्स को भी प्रोजेक्ट कर सकता है।

यह भी पढ़ें - Rare Earths: भारत की ऑटो इंडस्ट्री को चीन के प्रतिबंध से बड़ा झटका नहीं, यहां 95% गाड़ियां पेट्रोल-डीजल की
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed