अप्रैल महीने में देश में किन गाड़ियों की सबसे ज्यादा डिमांड रही। इसकी जानकारी सामने आई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अप्रैल महीने में किस कंपनी ने कितनी कारों की बिक्री की। इसके साथ ही यह भी जानकारी दे रहे हैं कि ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कैसा प्रदर्शन रहा।
कैसा रहा मारुति का प्रदर्शन
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अप्रैल महीने में कुल 1.60 लाख से ज्यादा कारों की बिक्री की। कंपनी ने वित्त वर्ष की शुरूआत के पहले महीने में 160529 यूनिट्स की बिक्री की। इनमें रिटेल बिक्री के साथ ही अन्य कंपनियों को दी गई यूनिट्स, एक्सपोर्ट के आंकड़े शामिल हैं। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने कुल 150661 यूनिट्स की बिक्री की थी। कंपनी ने अप्रैल 2023 में ऑल्टो और एस प्रेसो की की कुल 14110, बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, टूर एस और वैगन आर की कुल 74935, सियाज की 1017, ब्रेजा, अर्टिगा, फ्रॉन्क्स, एस क्रॉस, एक्सएल-6, ग्रैंड विटारा की 36754, ईको की 10504, सुपर कैरी की 2199, अन्य कंपनियों को 4039 और 16971 यूनिट्स एक्सपोर्ट की हैं।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
एमजी ने की इतनी बिक्री
3 of 7
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रिटिश कार कंपनी एमजी मोटर्स ने भी ईयर ऑन ईयर बेसिस पर अप्रैल महीने में 126 फीसदी की दमदार बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने अप्रैल 2023 के दौरान कुल 4551 यूनिट्स की बिक्री की। हालांकि कंपनी को इस दौरान सप्लाई चेन में आ रही परेशानी का सामना भी करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी 126 फीसदी की बढ़त दर्ज की। कंपनी ने हाल में ही दूसरी ईवी कॉमेट को लॉन्च किया है। जिसके लिए 15 मई से बुकिंग को शुरू किया जाएगा और मई महीने से ही कार की डिलीवरी भी शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
कैसा रहा किआ का प्रदर्शन
4 of 7
किया सोनेट
- फोटो : kia india
साउथ कोरियाई कार कंपनी किआ मोटर्स ने भी अप्रैल महीने में 22 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की। कंपनी ने अप्रैल महीने में कुल 23216 यूनिट्स की बिक्री की जो ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 22 फीसदी ज्यादा है। अप्रैल महीने में कंपनी की सोनेट एसयूवी सबसे ज्यादा पसंद की गई। इस दौरान कॉम्पैक्ट एसयूवी की कुल बिक्री 9744 यूनिट्स रही जबकि दूसरे नंबर पर मिड साइज एसयूवी सेल्टॉस का नंबर रहा। कंपनी ने अप्रैल महीने में सेल्टॉस की कुल 7213 यूनिट्स की बिक्री की है। तीसरे पायदान पर कंपनी की एमपीवी कैरेंस रही, जिसकी 6107 यूनिट्स की बिक्री हुई।
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
टोयोटा की बिक्री कैसी रही
5 of 7
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
रिपोर्ट्स के मुताबिक जापानी कार कंपनी टोयोटा के लिए अप्रैल महीना थोड़ा निराशाजनक रहा। कंपनी ने इस दौरान सिर्फ 14162 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी की बिक्री 14777 यूनिट्स की रही थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर टोयोटा की अप्रैल में बिक्री 4.16 फीसदी कम रही।
यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क