Maruti Hybrid Cars: मारुति कर रही है इन दो गाड़ियों के हाइब्रिड वैरिएंट लाने की तैयारी, जानें डिटेल
मारुति सुजुकी की ओर से जल्द ही दो गाड़ियों के हाइब्रिड वैरिएंट्स को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कौन सी गाड़ियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की ओर से जल्द ही दो गाड़ियों के हाइब्रिड वैरिएंट को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस कार के हाइब्रिड वैरिएंट्स को कंपनी की ओर से कब तक लॉन्च किया जा सकता है।
आएगा हाइब्रिड वैरिएंट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति सुजुकी की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही दो गाड़ियों के हाइब्रिड वैरिएंट को लाने की तैयारी हो रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से एक हैचबैक और एक सेडान कार के हाइब्रिड वैरिएंट को लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
इन गाड़ियों में मिलेगा विकल्प
जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से हैचबैक कार स्विफ्ट ओर सेडान कार डिजायर के हाइब्रिड वैरिएंट को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन्हें जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
फेसलिफ्ट के साथ मिलेगा विकल्प
जानकारी के मुताबिक इन कारों के मौजूदा डिजाइन को भी बदला जा सकता है। इसके लिए कंपनी की ओर से इनके फेसलिफ्ट वैरिएंट को लाया जा सकता है। जिसके साथ ही कुछ और फीचर्स को जोड़कर इन्हें लॉन्च किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
मिलेगा बेहतर एवरेज
अगर कंपनी की ओर से इनके हाइब्रिड वैरिएंट को लॉन्च किया जाता है, तो इसका फायदा ग्राहकों को होगा। क्योंकि हाइब्रिड तकनीक के कारण इन कारों का एवरेज काफी ज्यादा हो सकता है। जानकारी के मुताबिक इन दोनों ही कारों में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक को लाने के बाद इन्हें एक लीटर पेट्रोल में करीब 35 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। हालांकि कंपनी की ओर से इनमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के साथ ही माइल्ड हाइब्रिड का विकल्प भी दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी