फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Most Feature Loaded CNG Cars: इन सीएनजी कारों में मिलते हैं सबसे ज्यादा फीचर्स, कीमत में भी हैं काफी कम

Sun, 19 Mar 2023 04:01 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 19 Mar 2023 04:01 PM IST
सार

भारतीय कार बाजार में कई कारों को ऑफर किया जाता है। लेकिन कुछ ऐसी कम कीमत वाली कारें भी हैं जिनमें सबसे ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। ऐसी कौन सी कारें हैं और इनकी क्या कीमत है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
maruti hyundai and toyota offers most feature loaded cng cars in indian market, know price and feature details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

सीएनजी के साथ अगर ज्यादा फीचर्स की कारों का विकल्प मिल जाए तो ग्राहक काफी ज्यादा खुश हो जाते हैं। हम इस खबर में आपको ऐसी ही कुछ कारों की जानकारी दे रहे हैं। जिन्हें कम कीमत पर ज्यादा फीचर्स और सीएनजी के विकल्प के साथ खरीदा जा सकता है।


 

मारुति बलेनो

maruti hyundai and toyota offers most feature loaded cng cars in indian market, know price and feature details
मारुति बलेनो - फोटो : maruti suzuki
मारुति की ओर से बलेनो को पेट्रोल और सीएनजी के विकल्प के साथ ऑफर किया जाता है। कम कीमत में इस हैचबैक कार में काफी ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। फीचर्स के तौर पर इसके सीएनजी वैरिएंट में एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सात इंच की इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, सुजुकी कनेक्ट, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, टिल्ट और टैलीस्कोपिक स्टेयरिंग एडजस्टमेंट, छह एयरबैग, रियर व्यू कैमरा शामिल हैं। इसके सीएनजी वैरिएंट की कीमत की शुरूआत 8.30 लाख रुपये से हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें

टोयोटा ग्लैंजा

maruti hyundai and toyota offers most feature loaded cng cars in indian market, know price and feature details
टोयोटा ग्लैंजा - फोटो : Toyota
मारुति बलेनो की तरह ही टोयोटा की ओर से भी प्रीमियम हैचबैक के तौर पर ग्लैंजा को सीएनजी अवतार में पेश किया जाता है। सीएनजी के साथ आने वाली ग्लैंजा में भी फीचर्स की लंबी लिस्ट मिलती है। इसमें भी बलेनो की तरह ही लईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सात इंच की इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, सुजुकी कनेक्ट, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, टिल्ट और टैलीस्कोपिक स्टेयरिंग एडजस्टमेंट, छह एयरबैग, रियर व्यू कैमरा जैसे फीचर्स को दिया जाता है। बाजार में इसकी कीमत की शुरूआत 8.45 लाख रुपये से होती है।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेजा सीएनजी

maruti hyundai and toyota offers most feature loaded cng cars in indian market, know price and feature details
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति की ओर से हाल में ही नई ब्रेजा को सीएनजी विकल्प के साथ ऑफर किया गया है। कंपनी ने इस एसयूवी में भी कई खास फीचर्स को दिया है। इनमें सात इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग कैमरा जैसे कई फीचर्स दिए हैं। इसकी कीमत की शुरूआत 9.14 लाख रुपये से होती है।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन

ह्यूंदै ग्रैंड आई-10 नियोस

maruti hyundai and toyota offers most feature loaded cng cars in indian market, know price and feature details
Hyundai Grand i10 NIOS 2023 - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै की ओर से भी ग्रैंड आई-10 नियोस को हैचबैक के तौर पर सीएनजी में पेश किया जाता है। कंपनी की इस कार में आठ इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, ईएससी, एचएसी, रियर एसी वेंट्स, ऑटो हैडलैंप, चार एयरबैग जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। बाजार में इसकी कीमत की शुरूआत 7.56 लाख रुपये से होती है।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed