मार्च का दूसरा हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको 13 मार्च से 19 मार्च के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।
जीएम के तालेगांव प्लांट में कारें बनाएगी ह्यूंदै
2 of 18
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
ह्यूंदै की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जनरल मोटर्स के महाराष्ट्र के तालेगांव प्लांट में अब ह्यूंदै की कारों को बनाया जाएगा। दोनों कंपनियां जिस टर्म शीट पर साइन करेंगी उसमें जमीन, प्लांट और मैन्युफैक्चरिंग मशीनें शामिल होंगी। जनरल मोटर्स के इस प्लांट को साल 2020 के दौरान बंद कर दिया गया था। तालेगांव प्लांट का इस्तेमाल जनरल मोटर्स की ओर से असेंबली और पावरट्रेन प्रोडक्शन फेसिलिटी के तौर पर किया जाता था। साल 2020 में प्लांट के बंद होने के बाद से ही जनरल मोटर्स की ओर से कोशिश की जा रही थी कि कोई अन्य कंपनी इस प्लांट को खरीद सके। लेकिन अब ह्यूंदै और जीएम के बीच टर्म शीट साइन होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि यहां पर एक बार फिर से काम शुरू किया जा सकता है।
कावासाकी वर्सेस 100 हुई अपडेट
3 of 18
For Reference Only
- फोटो : kawasaki india
कावासाकी की ओर से वर्सेस 1000 को अपडेट किया गया है। इसकी एक्स शोरुम कीमत 12.19 लाख रुपये है। इस टूरर बाइक में सिर्फ एक ही वैरिएंट और एक ही रंग में पेश किया जाता है। वर्सेस 1000 में 1043 सीसी का लिक्विड कूल्ड फोर स्ट्रोक इन लाइन फोर इंजन दिया गया है। इससे बाइक को 120 पीएस और 102 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक में इलेक्ट्रॉनिक क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, एबीएस, एडजस्टेबल विंडस्क्रीन, ट्विन एलईडी हैडलैंप मिलते हैं।
सिट्रॉएन सी3 खरीदना हुआ महंगा
4 of 18
For Reference Only
- फोटो : citroen india
सिट्रॉएन की ओर से सी3 की कीमतों में 11 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ोतरी के बाद इसकी एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 6.16 लाख रुपये से होगी। 6.16 लाख रुपये की कीमत में इसका लाइव वैरिएंट उपलब्ध होगा। फील वैरिएंट की नई कीमत 7.08 लाख रुपये होगी। फील वाइब की एक्स शोरुम कीमत 7.23 लाख रुपये होगी। सी3 के फील डीटी वैरिएंट को भी 7.23 लाख रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके फील वाइब डीटी वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 7.38 लाख रुपये तय की गई है। फील टर्बो डीटी वाइब वैरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी की ओर से सी3 की कीमतों में बढ़ोतरी आरडीई नियमों के मुताबिक इंजन अपडेट करने के कारण हुई है।
ह्यूंदै वर्ना में मिलेंगे ऐसे सेफ्टी फीचर्स
5 of 18
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही नई वर्ना को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले पिछले हफ्ते नई वर्ना के सुरक्षा से जुड़े फीचर्स की जानकारी को साझा किया गया। कंपनी के मुताबिक इसमें सेफ्टी फीचर्स को स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर दिया जाएगा। जिसमें ड्राइवर, पैसेंजर, कर्टेन और साइड एयरबैग्स शामिल होंगे। नई वर्ना में छह एयरबैग्स के अलावा सभी सीटों के लिए तीन पाइंट सीटबेल्ट्स और सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक और अनलॉक, एबीएस और ईबीडी, अमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, हेडलैंप एस्कॉर्ट फंक्शन, ऑटोमैटिक हेडलैंप, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज, लेन चेंज इंडीकेटर, बर्गलर अलॉर्म, रियर डिफॉगर, की-लैस एंट्री और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। नई वर्ना में कंपनी की ओर से ADAS जैसे सेफ्टी फीचर को भी दिया जाएगा। इसमें लेवल-2 का ADAS सिस्टम होगा। जिसके साथ फॉर्वर्ड कॉलिजन वार्निंग, फॉर्वर्ड कॉलिजन अवाइडेंस असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट कॉलिजन वॉर्निंग, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, ड्राइवर अटेंशन वॉर्निंग, सेफ एग्जिट वॉर्निंग जैसे सिस्टम शामिल होंगे।