{"_id":"65601e5158adf3dcdb0db6c4","slug":"is-it-good-deal-to-buy-a-lowest-variant-of-a-car-or-it-causes-loss-know-everything-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ
Fri, 24 Nov 2023 10:35 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 24 Nov 2023 10:35 AM IST
सार
दुनियाभर में कार कंपनियों की ओर से किसी भी कार को एक से ज्यादा वैरिएंट के साथ ऑफर किया जाता है। ऐसे में सबसे कम कीमत वाले वैरिएंट को खरीदने में फायदा है या नहीं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
Mahindra Scorpio SUV
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत सहित दुनियाभर में सभी कंपनियों की ओर से कई बेहतरीन कारों को ऑफर किया जाता है। कंपनियां इन कारों के एक से ज्यादा वैरिएंट बाजार में उतारती हैं। ऐसे में सबसे कम कीमत वाले वैरिएंट को खरीदने में समझदारी होती है या नहीं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
क्यों होती है कीमत कम
कंपनियों की ओर से अपनी कारों को कई वैरिएंट में बाजार में लाया जाता है। ऐसा कंपनियों की ओर से इसलिए किया जाता है, जिससे कम कीमत वाले वैरिएंट के विकल्प को भी बाजार में उपलब्ध करवाया जा सके।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन
क्या है बेस वैरिएंट
दुनियाभर में सभी कार कंपनियां अपनी कारों के कई मॉडल बाजार में उतारती हैं। इनमें कई वैरिएंट ऑफर किए जाते हैं। इन वैरिएंट्स में कुछ फीचर्स नहीं दिए जाते हैं इसलिए इनकी कीमत बाकी वैरिएंट्स के मुकाबले कम होती है।
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
फीचर्स में होता है अंतर
जब कोई भी कार निर्माता अपनी कार का बेस वैरिएंट बाजार में उतारती है तो उसमें कई फीचर हटा दिए जाते हैं जिनसे कंपनी को कार की कीमत कम रखने में मदद मिलती है। ऐसी कारों में एलईडी लाइट की जगह परंपरागत हैलोजन लाइट दी जाती हैं। इलेक्ट्रिक एडजेस्टेबल ओआरवीएम की जगह मैनुअल ऑप्शन दिया जाता है। अलॉय व्हील की जगह स्टील रिम दिए जाते हैं। पुश स्टार्ट बटन की जगह कार स्टार्ट करने के लिए चाबी होती है। इनके अलावा म्यूजिक सिस्टम, फ्रंट बंपर ग्रिल की फिनिशिंग, फॉग लैप्स, रियर पार्किंग कैमरा, हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स में भी समझौता किया जाता है।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
सुरक्षा में भी होता है अंतर
बेस वैरिएंट वाली कारों में सेफ्टी फीचर में भी फर्क होता है। जहां टॉप और मिड वैरिएंट में कंपनियां चार, छह या इससे ज्यादा एयरबैग देती हैं वहीं बेस वैरिएंट में सिर्फ दो एयरबैग ही दिए जाते हैं। इसके अलावा टायर प्रैशर मॉनिटरिंग सिस्टम, एडीएएस, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, की लैस एंट्री, रियर वाइपर, डिफॉगर, डीआरएल जैसे फीचर्स भी ऑफर नहीं किए जाते।
यह भी पढ़ें - Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज