Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Chinese BYD Ti7 SUV Faces EU Sales Ban After Dutch Court Rules Design Infringes Land Rover Defender

लैंड रोवर डिफेंडर की नकल करना पड़ा भारी: यूरोपीय संघ में BYD Ti7 SUV की बिक्री पर लगी रोक, क्या है पूरा मामला?

Sat, 21 Nov 2026 05:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 21 Nov 2026 05:16 PM IST
सार

  • चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी BYD को अपनी Ti7 SUV को लेकर यूरोप में बड़ा कानूनी झटका लगा है।
  • नीदरलैंड की एक अदालत ने जैगुआर लैंड रोवर के पक्ष में फैसला सुनाते हुए BYD Ti7 की यूरोपीय संघ में बिक्री पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
Chinese BYD Ti7 SUV Faces EU Sales Ban After Dutch Court Rules Design Infringes Land Rover Defender
BYD Ti7 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चीन की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी बीवाईडी (BYD) को यूरोप में एक बड़ा कानूनी झटका लगा है। नीदरलैंड की एक अदालत ने बीवाईडी को यूरोपीय संघ (ईयू) में अपनी Ti7 SUV बेचने से रोक दिया है। अदालत ने अपने फैसले में माना है कि यह प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी जगुआर लैंड रोवर (JLR) के प्रतिष्ठित मॉडल डिफेंडर (Defender) के पंजीकृत ईयू डिजाइन का उल्लंघन करती है। हालांकि, यह प्रारंभिक निषेधाज्ञा ब्रिटेन (UK) में बीवाईडी की संभावित लॉन्चिंग को प्रभावित नहीं करेगी। जहां ग्राहकों को डिलीवरी अभी भी जनवरी के लिए निर्धारित है। 

विज्ञापन
 

अदालत ने अपने फैसले में BYD Ti7 और Land Rover Defender के डिजाइन को लेकर क्या पाया?

द हेग की जिला अदालत ने दोनों एसयूवीज की बनावट की तुलना करते हुए कई महत्वपूर्ण टिप्पणियां कीं:
  • समग्र रूप से एक जैसा प्रभाव: अदालत ने फैसला सुनाया कि हेडलाइट्स, ग्रिल, बंपर लेआउट, बोनट, खिड़कियों और व्हील आर्च जैसे डिटेल्स में अंतर होने के बावजूद, BYD Ti7 कुल मिलाकर Defender के समान ही प्रभाव पैदा करती है। न्यायाधीश ने पाया कि डिजाइन के ये अंतर कॉपीराइट या डिजाइन उल्लंघन से बचने के लिए पर्याप्त नहीं थे। 

    विज्ञापन
  • 2018 के पंजीकृत डिजाइन पर केंद्रित मामला: यह पूरा कानूनी विवाद 2018 में दायर किए गए एक पंजीकृत ईयू डिजाइन पर केंद्रित है, जो 2019 में वर्तमान पीढ़ी की डिफेंडर के सार्वजनिक डेब्यू से पहले का है। JLR ने यह तर्क देने के बजाय कि BYD ने प्रोडक्शन एसयूवी की नकल की है, उस शुरुआती डिजाइन पंजीकरण को ही अपने मुकदमे का मुख्य आधार बनाया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
 

किन खासियतों के कारण BYD Ti7 इस विवाद में फंसी और कोर्ट के प्रतिबंध में क्या-क्या शामिल है?

Ti7 एक पांच या सात-सीटर प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी है, जिसे BYD ने पिछले साल चीन में लॉन्च किया था और अब इसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लाने की तैयारी कर रही थी। अदालत के अनुसार इसके बॉक्सी बॉडी स्टाइल, सीधी खिड़कियों, सपाट रूफलाइन और रियर-माउंटेड स्पेयर व्हील के कारण इसका सिल्हूट आधुनिक डिफेंडर से काफी मिलता-जुलता है। कोर्ट ने इसमें डिफेंडर के कई विशिष्ट तत्वों जैसे गोलाकार शोल्डर और कोने, सिग्नेचर सी-पिलर पैनल, गोलाकार व्हील-आर्च कटआउट और निरंतर ग्लासहाउस की झलक पाई।
अदालत द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:
  • संपूर्ण व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक: यह आदेश BYD को यूरोपीय संघ में कहीं भी Ti7 के आयात, निर्माण, बिक्री की पेशकश, बिक्री, भंडारण, डिलीवरी या किसी भी अन्य तरह के व्यावसायीकरण से रोकता है। यह आदेश फैसले के एक सप्ताह बाद प्रभावी होगा, ताकि BYD की यूरोपीय सहायक कंपनियों को इसके अनुपालन का समय मिल सके।

  • कड़ा आर्थिक जुर्माना: अदालत ने आदेश का पालन न करने पर भारी जुर्माना भी तय किया है। जिसके तहत प्रति दिन या आंशिक दिन के लिए 1,00,000 यूरो, या JLR के विवेक पर प्रति उल्लंघन 25,000 यूरो का जुर्माना लगाया जा सकता है। जिसकी अधिकतम सीमा 10 मिलियन यूरो निर्धारित की गई है।

 

इस कानूनी विवाद में अब आगे क्या होगा और कोर्ट ने JLR की किन मांगों को खारिज किया?

यह आदेश इस विवाद का अंतिम फैसला नहीं, बल्कि एक प्रारंभिक निर्णय है। यदि जगुआर लैंड रोवर इस मामले को आगे बढ़ाना चाहती है, तो उसके पास मुख्य कार्यवाही शुरू करने के लिए छह महीने का समय है। ऐसा न करने पर यह प्रतिबंध अपना प्रभाव खो सकता है।

इसके अलावा, अदालत ने JLR की सभी मांगों को स्वीकार नहीं किया है। कोर्ट ने BYD से जब्त किए गए दस्तावेजों तक पहुंच, एसयूवी के वितरण से जुड़ी जानकारी साझा करने और BYD की वेबसाइटों पर इस फैसले की घोषणा करने वाला सार्वजनिक नोटिस प्रकाशित करने संबंधी JLR के अनुरोधों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed