फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   india’s own electric SUV tata nexon EV, is all set to record the fastest K2K drive by an EV

Tata Nexon: नया रिकॉर्ड बनाने को निकली टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक, जानें अबकी कार क्या करेगी एसयूवी

Fri, 24 Feb 2023 03:09 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 24 Feb 2023 03:09 PM IST
सार

टाटा की नेक्सन इलेक्ट्रिक देशभर में काफी ज्यादा पसंद की जाने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी है। एसयूवी अब नया रिकॉर्ड बनाने के लिए निकल पड़ी है। किस तरह नेक्सन नया रिकॉर्ड बनाएगी। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
india’s own electric SUV tata nexon EV, is all set to record the fastest K2K drive by an EV
For Reference Only - फोटो : tata motors

विस्तार

देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली टाटा मोटर्स की ओर से एक नया अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में टाटा की ओर से नेक्सन इलेक्ट्रिक को शामिल किया गया है। यह एसयूवी अब नए रिकॉर्ड को बनाने के सफर पर निकल चुकी है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि नेक्सन किस रिकॉर्ड को बना सकती है और यह क्यों खास होगा।

विज्ञापन


कंपनी ने दी जानकारी
टाटा मोटर्स की ओर से यह जानकारी दी गई है कि देश की सबसे पसंदीदा इलेक्ट्रिक एसयूवी नेक्सन इलेक्ट्रिक 25 फरवरी 2023 से नए सफर की शुरूआत करेगी। कंपनी की यह एसयूवी इस दौरान चार दिनों में एक नया रिकॉर्ड बनाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन में बनेगा रिकॉर्ड?
कंपनी ने बताया है कि 25 फरवरी से टाटा की नेक्सन इलेक्ट्रिक एसयूवी चार दिनों के सफर पर निकलेगी। इस दौरान यह एसयूवी जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से कन्याकुमारी तक की दूरी तय करेगी। इसके मुताबिक नेक्सन को यह रिकॉर्ड बनाने के लिए एक दिन में एक हजार किलोमीटर के करीब की यात्रा पूरी करनी होगी।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका


क्या है कंपनी का मकसद
इस यात्रा के जरिए कंपनी का मकसद यह दिखाना है कि इलेक्ट्रिक कार होने के बाद भी कोई भी व्यक्ति इससे लंबी दूरी की यात्राएं कर सकता है। हालांकि इस एसयूवी को फुल चार्ज होने के बाद 453 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। एक बार इतनी दूरी तय करने के बाद ही कार को रोका जाएगा और चार्ज किया जाएगा। चार्ज होने के बाद फिर से यात्रा को शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी

कितनी दमदार मोटर और कितनी रेंज
टाटा की नेक्सन इलेक्ट्रिक बजट सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी है। कंपनी की ओर से इसमें 40.5 किलोवाटर आवर का बैटरी पैक दिया जाता है। इसमें मिलने वाली मोटर से एसयूवी को 143 पीएस और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही इसे फुल चार्ज करने के बाद 453 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। कंपनी इसके साथ 3.3 किलोवाट और 7.2 किलोवाट का चार्जर देती है। जिससे इसे चार्ज करने में 15 घंटे और छह घंटे लगते हैं। वहीं फास्ट चार्जर के जरिए इसे 10 से 80 फीसदी चार्ज करने में करीब 60 मिनट लगते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

कितनी है कीमत
टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 14.49 लाख रुपये से होती है। इसमें नेक्सन ईवी प्राइम, ईवी मैक्स और डार्क एडिशन जैसे विकल्प मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Falling Sleep: अगर आपको भी कार चलाते हुए आती हैं नींद, तो करें ये काम, रहेंगे सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed