{"_id":"655c2f6778ca4cfadf02b387","slug":"if-you-want-to-take-care-of-your-car-even-in-winter-then-how-to-prepare-the-car-know-everything-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: सर्दियों में भी रखना चाहते हैं कार का ध्यान, तो किस तरह करें गाड़ी को तैयार, जानें सबकुछ","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: सर्दियों में भी रखना चाहते हैं कार का ध्यान, तो किस तरह करें गाड़ी को तैयार, जानें सबकुछ
Tue, 21 Nov 2023 10:08 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 21 Nov 2023 10:08 AM IST
सार
अगर आप सर्दियों में भी अपनी कार का खास ध्यान रखना चाहते हैं। तो किन उपायों को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया जा सकता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : Unsplash
विस्तार
उत्तर भारत के राज्यों में तापमान कम होने के साथ ही ठंड की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में अगर आप अपनी कार का ध्यान रखें तो कई परेशानियों से आसानी से बचा जा सकता है। हम इस खबर में आपको ऐसी ही कुछ जानकारी दे रहे हैं, जिससे सर्दियों के मौसम में भी कार को सही से रखा जा सकता है।
विज्ञापन
कवर से ढके कार
अगर आपकी कार को खुले में खड़ा किया जाता है। तो सर्दियों के मौसम में कार के पेंट को नुकसान हो सकता है। ठंड के मौसम में अक्सर ओस गिरती है और तापमान कम होने के कारण कई बार यह कार की सतह पर जम जाती है। ओस के जमने के बाद जब इसे हटाया जाता है तो कई बार स्क्रैच आदि पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। जिससे कार को नुकसान हो सकता है। इसलिए कार खुले में खड़ी करनी हो तो उसे कवर से ढकना चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन
कवर्ड पार्किंग का करें उपयोग
अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार ठंड के मौसम में भी सुरक्षित रहे तो आपको अपनी कार को कवर्ड पार्किंग में खड़ा करना चाहिए। ऐसा करने से ना सिर्फ आपकी कार चोरों से सुरक्षित रहेगी। बल्कि इससे कार को ठंड में गिरने वाली ओस और उससे होने वाले नुकसान से भी बचाया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
पेट्रोल टैंक करवाएं फुल
सर्दियों के मौसम में अक्सर कार को स्टार्ट करने में काफी परेशानी होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कम तापमान में कार को लंबे समय तक खड़ा करने के बाद पेट्रोल टैंक में हीट काफी कम हो जाती है। जिससे फ्यूल पंप में पानी जमा होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करें कि ठंड के मौसम में कार के पेट्रोल टैंक को फुल करवाएं। इससे टैंक में खाली जगह ना होने पर हीट बरकरार रहेगी और कार को स्टार्ट करने में भी आसानी होगी।
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
लाइट्स का रखें ध्यान
सर्दियों के मौसम में कार चलाते हुए अक्सर कोहरा मिलता है। जिसमें कार चलाते हुए सुरक्षा का ध्यान रखना भी काफी जरूरी होता है। सड़क पर कोहरे के बीच कार चलाते हुए आपको अपनी मौजूदगी की जानकारी दूसरे वाहनों को भी देनी होती है। इस काम के लिए कार की लाइट्स काफी काम आती हैं। अगर कार की कोई भी लाइट खराब है तो सर्दियों में कोहरा पड़ने से पहले उसे ठीक करवाएं।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
फॉग लाइट लगवाएं
आजकल कई कंपनियों की ओर से अपनी कारों के लोअर और मिड वेरिएंट्स में फॉग लाइट्स को नहीं दिया जाता है। इससे भले ही कास्ट कम रखने में मदद मिलती है, लेकिन सर्दियों के मौसम में सड़क पर वाहन चलाने में परेशानी होती है। इसलिए कोशिश करें कि अगर आपकी कार में फॉग लाइट नहीं हैं तो उसे सर्विस सेंटर या बाजार में जाकर लगवाएं। जिससे आपको धुंध के दौरान कार चलाने में आसानी होगी।
यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान
एग्जॉस्ट सिस्टम की करें जांच
सर्दियों के दौरान कार के शीशे बंद रखकर सफर किया जाता है। साथ ही कार में गर्मी के लिए हीटर भी चलाया जाता है। ऐसे में कार के एग्जॉस्ट सिस्टम को चेक करवाना काफी जरूरी हो जाता है। क्योंकि कार से कार्बन मोनोऑक्साइड और कार्बन डाई ऑक्साइड जैसी गैस बाहर निकलती हैं जो केबिन में आने पर नुकसान पहुंचा सकती हैं।
यह भी पढ़ें - Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज