फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If you want to increase the lifespan of your car, then you have to protect it from rust, know the solutions

Car Care Tips: कार की उम्र को चाहते हैं बढ़ाना, तो जंग से गाड़ी को है बचाना, जानें क्या हैं उपाय

Wed, 15 Nov 2023 01:34 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 15 Nov 2023 01:34 PM IST
सार

अक्सर लोगों की लापरवाही से कार की उम्र काफी कम हो जाती है। लेकिन जंग से कार को किस तरह बचाया जा सकता है। आइए जानते हैं।
 

विज्ञापन
If you want to increase the lifespan of your car, then you have to protect it from rust, know the solutions
For Reference Only - फोटो : istock

विस्तार

अगर आप अपनी कार की उम्र को बढाना चाहते हैं। साथ ही आपकी कार को नई कार की तरह रखना चाहते हैं। तो हम आपको इस खबर में ऐसी कुछ जानकारियां दे रहे हैं। जिनको ध्यान में रखते हुए आप अपनी कार को जंग से बचाकर ज्यादा समय तक चला सकते हैं।
विज्ञापन


जंग से बचाएं कार
कार को जंग से बचाना काफी जरूरी होता है। ऐसा ना करने पर कार की उम्र कम होने लगती है और उसे ठीक करवाने में आपका समय और पैसा दोनों का खर्च बढ़ने लगता है। काफी आसान तरीकों को ध्यान में रखकर कार को जंग से बचाकर खर्च कम किया जा सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी से बचाएं कार
ज्यादातर लोग अपनी कार को साफ करने के लिए पानी से कार को धोते हैं। कुछ जगहों पर पानी खराब होने के कारण भी कार को साफ किया जाता है। ऐसे में कार में जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि अपनी कार को पानी से जितना संभव हो उतना बचाना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी


कैसे करें कार की सफाई
अगर आपकी कार को साफ करने की जरुरत पड़ती है तो बिना पानी के उपयोग किए आप सूखे कपड़े के साथ ही स्प्रे कर कार को साफ कर सकते हैं। स्प्रे करने पर काफी कम मात्रा में पानी का उपयोग होता है साथ ही कार में जंग लगने का खतरा भी काफी कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?

स्क्रैच को करवाएं सही
कार चलाते हुए अक्सर स्क्रैच लग जाते हैं। बाद में यही छोटे स्क्रैच के कारण कार में जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है। लंबे समय तक कार पर स्क्रैच रहने के कारण उस जगह पर नमी बन जाती है। नमी के साथ ही धीरे-धीरे जंग लगने लगती है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि कार के स्क्रैच को जल्द से जल्द सही करवाएं। इसके लिए टच-अप या रीपेंट करवाकर कार को जंग से बचाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

करवाएं कोटिंग
आजकल कारों के पेंट को सुरक्षित रखने और कार को जंग से बचाने के लिए कई तरह की कोटिंग आती हैं। कम कीमत से लेकर महंगी कोटिंग भी बाजार में आसानी से करवाई जा सकती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी कार को नई कार की तरह रखना चाहते हैं साथ ही कार को जंग से भी बचाना चाहते हैं तो आप पीपीएफ, सिरेमिक जैसी कई की कोटिंग का उपयोग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed