समय पर कार की सर्विस करवाना आपकी जेब और कार दोनों के लिए अच्छा होता है। लेकिन अगर आप समय की कमी के कारण कंपनी के सर्विस सेंटर नहीं जाते हैं और अपने घर या ऑफिस के पास किसी मैकेनिक से कार सर्विस करवाते हैं तो कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी हो सकती है।
इंजन ऑयल का रखें ध्यान
2 of 4
इंजन ऑयल
- फोटो : सोशल मीडिया
आमतौर पर बाहर से कार सर्विस करवाने पर इंजन ऑयल अच्छा और सही डाला गया है इसपर संदेह हो सकता है। कई बार मैकेनिक कुछ पैसे बचाने के चक्कर में हल्की क्वालिटी का इंजन ऑयल कार में डाल देते हैं जिससे कार को नुकसान हो सकता है। इसलिए जब भी बाहर से सर्विस करवाएं तो कोशिश करें कि खुद जाकर किसी अच्छी कंपनी का वो इंजन ऑयल खरीदें जो आपकी कार की हेल्थ के लिए अच्छा हो और ऑयल को अपने सामने ही कार में डलवाएंं।
यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
ब्रेक ऑयल
3 of 4
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
इंजन ऑयल की तरह ही कार में ब्रेक ऑयल भी डाला जाता है। जब भी कार सर्विस करवाएं तो हमेशा ब्रेक ऑयल का लेवल भी चेक करें। अगर ऑयल कम हो तो इसे टॉप-अप करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि इंजन ऑयल की तरह ब्रेक ऑयल भी किसी अच्छी कंपनी का उपयोग करें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो जरूरत के समय ब्रेक लगाने पर दिक्कत आ सकती है।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
सस्पेंशन का भी रखें ध्यान
4 of 4
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कार की सर्विस बाहर से करवाते समय सस्पेंशन की भी चैकिंग करवाएं। अगर कार के सस्पेंशन में परेशानी आ जाए तो कार चलाना मुश्किल हो जाता है। ज्यादातर लोग सस्पेंशन चैक नहीं करवाते हैं और ऐसे ही कार चलाते हैं जिससे इनके जल्दी खराब होने का खतरा होता है और एक बार सस्पेंशन में खराबी आ जाए तो फिर इसे ठीक करवाना आपकी जेब पर भी भारी पढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें - ADAS: जानें क्या होता है ADAS, खतरा होने पर कैसे खुद रुक जाती है कार