{"_id":"65b47f2834bcc2004805b44a","slug":"if-you-are-preparing-to-sell-your-old-car-then-know-how-to-get-a-better-deal-know-the-details-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: पुरानी हो चुकी कार को बेचने की कर रहे हैं तैयारी, तो जानें किस तरह मिलेगी बेहतर डील","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: पुरानी हो चुकी कार को बेचने की कर रहे हैं तैयारी, तो जानें किस तरह मिलेगी बेहतर डील
Sat, 27 Jan 2024 09:48 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sat, 27 Jan 2024 09:48 AM IST
सार
पुरानी कार को बेचना काफी मुश्किल काम होता है। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखते हुए पुरानी कार को आसानी से बेचा जा सकता है। किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
पुरानी कार बेचें
- फोटो : social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में हर साल बड़ी संख्या में पुरानी कारों की बिक्री होती है। लेकिन अपनी पुरानी कार को बेहतर कीमत पर बेचना काफी मुश्किल हो सकता है। हम इस खबर में आपको कुछ ऐसी जानकारी बता रहे हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए आसानी से अपनी पुरानी कार को बेहतर कीमत पर बेचा जा सकता है।
विज्ञापन
एकसाथ रखें कागज
कई बार लोग लापरवाही के कारण वाहन के कागज अपडेट नहीं रखते। ऐसे में अगर आप कार बेचने की तैयारी कर रहे हैं तो सबसे पहले अपने वाहन के कागज अपडेट रखें। इनमें कार की इंश्योरेंस, प्रदूषण सर्टिफिकेट, आरसी जैसे कागज अपडेट करवाएं। अगर कार लोन पर थी तो आरसी से एचपी भी हटवाएं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
कार को करवाएं ठीक
कार चलाने के दौरान ट्रैफिक में हल्के डेंट लग जाते हैं। ऐसे में कार बेचने से पहले अगर छोटी-मोटी कमी कार में है तो उसे ठीक करवाएं। ऐसा करने से कार की उम्र तो लंबी होती है साथ ही कार दिखने में भी पहले से बेहतर लगती है।
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
कार में रखें सफाई
कभी-भी अगर पुरानी कार बेच रहे हैं तो उसकी साफ-सफाई भी करवाएं। कभी भी गंदी कार किसी को ना दिखाएं। अगर किसी को कार दिखाने के लिए जा रहे हैं तो कार को पॉलिश करवाएं और सफाई करवाएं। इस तरह कार को अच्छी तरह से साफ रखा जा सकता है और इससे अन्य लोग भी प्रभावित होते हैं।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
वैल्यूएशन है जरूरी
कार को बेचने से पहले कार की सही वैल्यू लगवाएं। इसके लिए किसी अच्छे डीलर के पास जाएं या फिर किसी कंपनी के शोरूम पर जाकर भी कार की सही कीमत लगवा सकते हैं। ऐसा करने से आपको भी कार की सही कीमत की जानकारी मिल जाएगी और बाद में बेचने के समय आपको नुकसान नहीं होगा।
यह भी पढ़ें - Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज