फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If you are preparing for a long journey by bike, then get these five things done, there will be no problem

Bike Tips: बाइक से कर रहे हैं लंबे सफर की तैयारी, तो करवाएं ये पांच काम, नहीं होगी परेशानी, जानें सबकुछ

Thu, 18 Jan 2024 09:42 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 18 Jan 2024 09:42 AM IST
सार

अक्सर लोग बाइक से ही लंबे सफर पर जाते हैं। ऐसे में किन पांच बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you are preparing for a long journey by bike, then get these five things done, there will be no problem
For Reference Only - फोटो : istock

विस्तार

देश में लगातार बेहतर होती सड़कों के कारण अब बाइक से भी लंबे सफर पर लोग जाते हैं। अगर आप भी इस तरह की तैयारी कर रहे हैं। तो हम आपको कुछ ऐसे कामों की जानकारी दे रहे हैं। जिनको बाइक में करवाने के बाद आप भी बिना परेशानी सफर कर सकते हैं।

विज्ञापन


लाइट्स का रखें ध्यान
बाइक पर जब भी सफर की तैयारी कर रहे हों, तो हमेशा बाइक की लाइट्स का ध्यान रखना चाहिए। इसका सबसे बड़ा कारण सड़क पर आपकी मौजूदगी की जानकारी अन्य वाहनों को देना तो होता ही है। साथ ही आपको भी ज्यादा और बेहतर लाइट्स के कारण बाइक चलाने में आसानी होती है। इसलिए संभव हो तो बाइक में अतिरिक्त लाइट्स भी लगवाएं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बढ़ाना चाहते हैं अपनी बाइक की उम्र तो न करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल चार्जर लगवाएं
लंबे सफर पर बाइक चलाते हुए अक्सर स्मार्टफोन की बैटरी खत्म हो जाती है। और जरुरत के समय फोन का उपयोग नहीं कर पाते। इसलिए बाइक में वाटरप्रूफ मोबाइल चार्जर लगवाएं। ऐसा करने से आपका फोन भी लंबे सफर में आपकी जरुरत के समय काम आएगा।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें


बाइक गार्ड का उपयोग करें
लंबे सफर में बाइक पर जाते हुए कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है, जब बाइक फिसल भी जाती है। ऐसे में बाइक को सुरक्षित रखने के लिए बॉडी गार्ड का उपयोग किया जा सकता है। बाजार में कई तरह के बॉडी गार्ड मिलते हैं। जिसे बाइक में आसानी से लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Bikes With ABS: कमाल के सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं ये तीन बाइक्स, कीमत भी है बेहद कम, जानें डिटेल

लगवाएं चौड़े टायर
बाइक कंपनियों की ओर से जरुरत के मुताबिक ही बाइक्स में टायर दिए जाते हैं। लेकिन अगर आप बाइक से लंबे सफर की तैयारी कर रहे हैं। तो बाइक में चौड़े टायर लगवाए जा सकते हैं। ऐसा करने पर आपको बाइक चलाते हुए ज्यादा बेहतर ग्रिप भी मिलेगी और ज्यादा सुरक्षा भी मिलेगी। हालांकि ऐसा करने से बाइक के एवरेज में थोड़ी कमी जरूर आ सकती है।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा

सामान रखने के लिए जगह बनाएं
बाइक में सामान रखने के लिए कोई खास जगह नहीं होती। इसलिए जब भी बाइक से लंबे सफर पर जाना हो तो कभी भी अपनी पीठ पर बैग में ही सारा सामान न रखें। कोशिश करें कि बाइक में पीछे की सीट के आस-पास कस्टमाइज रैक बनवाएं। जिसमें आसानी से सामान को रखा जा सके। ऐसा करने आप लंबा सफर भी बिना परेशानी पूरा कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed