फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If you are planning to buy a new car on the occasion of Diwali, then plan a test drive like this

Car Tips: दिवाली के मौके पर है नई कार खरीदने का प्लान, तो इस तरह से करें टेस्ट ड्राइव प्लान, जानें सबकुछ

Sun, 12 Nov 2023 11:30 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 12 Nov 2023 11:30 AM IST
सार

अगर आप अपने लिए इस दिवाली पर नई कार लेने का प्लान कर रहे हैं। तो किन बातों का ध्यान रखते हुए एक बेहतरीन विकल्प को खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you are planning to buy a new car on the occasion of Diwali, then plan a test drive like this
test drive

विस्तार

भारत में दिवाली और अन्य फेस्टिव सीजन के दौरान बड़ी संख्या में वाहनों की बिक्री होती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी दिवाली पर अपने लिए नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो किन बातों का ध्यान रखकर सबसे बेहतर विकल्प को घर लाया जा सकता है।

विज्ञापन


क्यों जरूरी है टेस्ट ड्राइव
कभी भी कोई कार खरीदने से पहले टेस्ट ड्राइव करना काफी जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि घर के बाद गाड़ी ऐसी चीज है, जिसे बार-बार खरीदा नहीं जा सकता। इसे खरीदने में कई साल की सेविंग्स लगती है। ऐसे में अगर गलत गाड़ी को खरीदा जाए तो फिर इससे आपको वित्तीय नुकसान होने के साथ ही परेशानी भी हो सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्दबाजी ना करें
कभी भी किसी कार को खरीदने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। हमेशा पहले टेस्ट ड्राइव करें। इससे आपको कार के बारे में सही और पूरी जानकारी मिल जाती है। वहीं टेस्ट ड्राइव भी तभी करें जब आपके पास पूरा समय हो।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ


लें फीचर्स की पूरी जानकारी
जब भी आप कार की टेस्ट ड्राइव करें। तब हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि कार के हर एक फीचर की सही और पूरी जानकारी लें। अगर आपको फीचर्स की जानकारी नहीं है, तो आप टेस्ट ड्राइव के समय शोरूम के एग्जीक्यूटिव से भी पूछ सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?

पसंदीदा वैरिएंट की लें टेस्ट ड्राइव
जब भी आप शोरूम पर टेस्ट ड्राइव के लिए जाएं, तो कोशिश करें कि जिस वैरिएंट को आप खरीदना चाहते हैं, उस वैरिएंट की गाड़ी की ही टेस्ट ड्राइव करें। ऐसा करने से आपको गाड़ी खरीदने से पहले ही उस वैरिएंट की सही जानकारी मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

अन्य विकल्पों पर करें विचार
जब भी कोई कार खरीदने का मन बनाएं, तो हमेशा उस सेगमेंट की अन्य कारों पर भी विचार करें। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर कोई कार आपको पसंद आती है, लेकिन उसपर वेटिंग पीरियड काफी ज्यादा है। या फिर उस कार पर आपको कोशिश करने के बाद भी बेहतर डील नहीं मिल पा रही है तो ऐसे में दूसरे विकल्प को खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed