{"_id":"65bb20e43f4bff666603996e","slug":"if-you-are-facing-these-problems-in-the-steering-of-the-car-then-do-not-be-careless-it-may-cause-damage-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: अगर कार के स्टीयरिंग में आ रही हैं ये परेशानियां, तो न करें लापरवाही, हो सकता है नुकसान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: अगर कार के स्टीयरिंग में आ रही हैं ये परेशानियां, तो न करें लापरवाही, हो सकता है नुकसान
Thu, 01 Feb 2024 10:28 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 01 Feb 2024 10:28 AM IST
सार
कार में स्टीयरिंग का भी अन्य पार्ट्स की तरह सही से काम करना जरूरी होता है। ऐसा न होने पर समस्या आ जाती है। अगर स्टीयरिंग से कुछ खास संकेत मिलते हैं, तो सावधान होना चाहिए।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार को सही तरह से चलाने के लिए स्टीयरिंग का भी सही से काम करना जरूरी होता है। लेकिन अगर कुछ संकेत मिल रहे हो तो लापरवाही नहीं करनी चाहिए। हम इस खबर में आपको ऐसे कुछ संकेत बता रहे हैं, जिनके कारण स्टीयरिंग में बड़ी परेशानी आ सकती है।
विज्ञापन
क्यों जरूरी है स्टीयरिंग
कार में स्टीयरिंग का काम काफी महत्वपूर्ण होता है। अगर स्टीयरिंग सही से काम न करे तो फिर कार को सुरक्षित तरह चलाना काफी मुश्किल हो जाता है। स्टीयरिंग के कारण ही कार को दाएं या बाएं मोड़ा जा सकता है। इसके अलावा स्टीयरिंग के कारण ही कार को सीधी दिशा में चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
ज्यादा आवाज से परेशानी
अगर कार चलाते हुए इंजन के पास से ज्यादा आवाज आती है। तो भी कार के स्टीयरिंग में परेशानी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्टीयरिंग की कनेक्टिंग रॉड इंजन के पास से आगे के पहियों के साथ जुड़ी होती है। अगर इसमें खराबी हो तो सामान्य से ज्यादा और अलग तरह की आवाज आने लगती है।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
ज्यादा वाइब्रेशन भी है नुकसानदायक
कार चलाते हुए अगर स्टीयरिंग सामान्य से ज्यादा वाइब्रेक करता है। तो भी सतर्क होना चाहिए। आमतौर पर कार चलाते हुए स्टीयरिंग में ज्यादा कंपन नहीं होता। लेकिन अगर आपकी कार में ऐसा हो रहा है तो फिर मैकेनिक को स्टीयरिंग चेक करवाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
हार्ड होने पर भी दिखाएं स्टीयरिंग
जब भी स्टीयरिंग में खराबी आती है तो इससे कुछ संकेत मिलते हैं। अगर कार को मोड़ते हुए स्टीयरिंग सामान्य से ज्यादा हार्ड हो जाता है। तो भी इसमें खराबी आने का खतरा होता है। इसलिए इसे चेक करवाना चाहिए।
यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
सामान्य से ज्यादा ढीला होने पर करें यह काम
अगर कार में स्टीयरिंग सामान्य से ज्यादा ढीला हो जाता है तो भी यह खतरे का संकेत हो सकता है। ऐसा होने पर स्टीयरिंग फेल होने का खतरा बढ़ जाता है। जिससे हादसा होने का खतरा भी बढ़ता है। इसलिए कोशिश करें कि अगर आपकी कार में ऐसा हो रहा है तो नजदीकी सर्विस सेंटर पर जाकर चेक करवाएं।
यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ