फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If there is leakage in the car then find out in this way, otherwise it can be a big problem, know the details

Car Care Tips: कार में होती है लीकेज तो इस तरह लगाएं पता, नहीं तो हो सकती है बड़ी परेशानी, जानें डिटेल

Mon, 16 Oct 2023 10:04 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 16 Oct 2023 10:04 AM IST
सार

कई बार कार में लीकेज की समस्या आने लगती है। जिसे कई बार लोग नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन इससे बड़ी परेशानी भी हो सकती है। लीकेज का पता कैसे करें। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If there is leakage in the car then find out in this way, otherwise it can be a big problem, know the details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्सर लोगों की लापरवाही के कारण कार में बड़ी खराबी आ जाती हैं। साथ ही कई बार बड़ा हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आपकी कार में लीकेज की समस्या है तो उसका किस तरह से समाधान किया जा सकता है। साथ ही किस तरह से पता लगाया जा सकता है।

विज्ञापन


इंजन ऑयल की लीकेज
कई बार कार से इंजन ऑयल टपकता रहता है। लेकिन लोग लापरवाही करने लगते हैं। हालांकि यह मात्रा काफी कम भी हो सकती है। लेकिन अगर लगातार कार से इंजन ऑयल टपकता है तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए। क्योंकि अगर लंबे समय तक ऐसा होता रहता है तो इंजन में ऑयल की कमी हो सकती है। जिस कारण इंजन के अंदरुनी पार्ट्स पर बुरा असर होता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


कूलेंट की लीकेज
अक्सर कार में कूलेंट की लीकेज भी हो जाती है। कई बार कार के नीचे हरे रंग का तरल पदार्थ दिखाई देता है। यह कूलेंट होता है और अगर इसकी लीकेज को ठीक नहीं करवाया जाता तो कार जल्द ओवरहीट होने लगती है। जिससे इंजन और अन्य पार्ट्स पर लंबे समय में बड़ा नुकसान होता है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

कार से पानी की लीकेज
कई बार कार से पानी की लीकेज भी होने लगती है। कुछ मामलों में पानी डैशबोर्ड के नीचे की ओर से सहयात्री के पैरों के पास आने लगता है। ऐसा तब होता है जब एसी चलाने के बाद नमी को खींचता है और उसे पानी के रुप में बाहर निकालता है। लेकिन अगर पानी कार के अंदर केबिन में आ रहा है तो नमी को पानी बनाकर बाहर निकालने वाले रबड़ के पाइप को दिखा लेना चाहिए। ऐसा ना करने पर पानी लगातार कार के अंदर आता रहेगा और केबिन के फ्लोर पर आएगा और इससे मैट खराब होगा और केबिन में बदबू भी आने लगेगी।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed