{"_id":"656286c981b4b0297e0ad2d3","slug":"if-there-is-difficulty-in-starting-the-bike-in-winter-then-keep-these-things-in-mind-know-the-details-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bike Care Tips: सर्दियों में बाइक को स्टार्ट करने में होती है परेशानी, तो रखें किन बातों का ध्यान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bike Care Tips: सर्दियों में बाइक को स्टार्ट करने में होती है परेशानी, तो रखें किन बातों का ध्यान
Sun, 26 Nov 2023 11:18 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:18 AM IST
सार
सर्दियों के मौसम में बाइक को स्टार्ट करने में अक्सर परेशानी होती है। लेकिन किन बातों का ध्यान रखकर आसानी से बाइक स्टार्ट की जा सकती है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
How To Start Bike
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्दियों में बाइक को स्टार्ट करना कई बार चुनौती बन जाता है। बार-बार सेल्फ का उपयोग करने से बाइक में और परेशानियां भी होने का खतरा बढ़ जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी सर्दियों में बाइक स्टार्ट करने के दौरान परेशान होते हैं, तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
खुले में ना करें पार्क
किसी भी मौसम में अगर आप बाइक को खुले में पार्क करते हैं, तो बाइक को नुकसान होता है। खासतौर पर सर्दियों के मौसम में बाइक को खुले में पार्क करने पर बाइक काफी तेजी से ठंडी हो जाती है। ऐसे में बाइक को स्टार्ट करना काफी मुश्किल हो जाता है। कोशिश करें कि बाइक को कवर्ड पार्किंग में पार्क करें। इससे बाइक को जल्दी स्टार्ट करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक पर लंबे सफर की कर रहे हैं तैयारी, तो करें जरूर करें ये जांच, बिना परेशानी होगा सफर
विज्ञापन
इंजन ऑयल होता है ठंडा
बाइक को स्टार्ट करने के साथ ही पूरे इंजन में ऑयल घूमता है। लेकिन सर्दियों के मौसम में बाइक में इंजन ऑयल काफी तेजी से ठंडा होता है। खासतौर पर सुबह के समय बाइक को स्टार्ट करने में इस कारण से भी परेशानी होती है।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: सर्दियों में मोटरसाइकिल पर लगवाएं यह पार्ट, बाइक चलाते समय करें मिलेंगे कई फायदे
बैटरी को होता है नुकसान
जब बाइक को बार-बार स्टार्ट करने की कोशिश की जाती है, तो बाइक की बैटरी पर इसका बुरा असर होता है। सर्दियों के मौसम में बाइक को स्टार्ट करने की कोशिश के कारण बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो सकती है। कोशिश करें कि बाइक को स्टार्ट करने के पहले बैटरी को चेक करें। अगर खराब हो तो उसे बदलें।
यह भी पढ़ें - Scooter Care Tips: सर्दियों के मौसम से पहले अपने स्कूटर को किस तरह करें तैयार, नहीं होगी कोई परेशानी
पेट्रोल टैंक रखें फुल
सर्दियों में बाइक को स्टार्ट करने में परेशानी का कारण पेट्रोल टैंक में कम मात्रा में पेट्रोल होना भी होता है। कम तापमान के कारण पेट्रोल टैंक में कई बार पानी की बूंदे आ जाती हैं। जो सफर के दौरान इंजन तक पहुंचकर इंजन को नुकसान पहुंचाती हैं। इससे बचने के लिए बाइक के पेट्रोल टैंक को सर्दियों के समय हमेशा फुल रखें।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: दो पहिया वाहनों के किस फीचर से सुरक्षित होता है सफर, जानें कैसे कम होते हैं हादसे