फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   install hand guard on your motorcycle in winters, you will get many benefits while riding the bike

Bike Care Tips: सर्दियों में मोटरसाइकिल पर लगवाएं यह पार्ट, बाइक चलाते समय करें मिलेंगे कई फायदे

Tue, 21 Nov 2023 11:11 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 21 Nov 2023 11:11 AM IST
सार

सर्दियों के मौसम में बाइक चलाना काफी चुनौती भरा होता है। इसलिए बाइक में एक खास पार्ट लगावाने से कई फायदे मिलते हैं। यह पार्ट कौन सा है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
install hand guard on your motorcycle in winters, you will get many benefits while riding the bike
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ठंड के मौसम में किसी भी तरह के वाहन को चलाना काफी मुश्किल होता है। लेकिन दो पहिया वाहन से सफर करने में काफी चुनौती होती है। हम इस खबर में आपको एक ऐसे पार्ट की जानकारी दे रहे हैं। जिसे बाइक में लगावाने पर सुरक्षा के साथ ही ठंड में राहत मिलती है।

विज्ञापन


कौन सा पार्ट लगवाएं
सर्दियों के मौसम में बाइक चलाते हुए हाथों का उपयोग सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में हाथों पर ठंड लगने से ब्रेक लगाने के साथ ही समय पर क्लच और एक्सीलेरेटर का उपयोग करने में परेशानी भी होती है। इसलिए ठंड के मौसम में बाइक पर हैंड गार्ड को लगवाया जा सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंडी हवा से बचाता है हैंड गार्ड
अगर बाइक में हैंड गार्ड लगवाया जाता है। तो इससे बाइक चलाते हुए लगने वाली ठंडी हवा से हाथों को बचाया जा सकता है। इस पार्ट को लगवाने के बाद हाथों पर सीधी हवा नहीं लगती। जिससे हाथों को ठिठुरने से बचाया जा सकता है। साथ ही कम ठंड लगने के कारण बाइक को कंट्रोल करने में भी आसानी होती है।


यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ

हादसे में भी मिलती है सुरक्षा
बाइक चलाते हुए अगर कोई हादसा हो जाता है। तो भी हैंड गार्ड के कारण हाथ सुरक्षित रहते हैं। अगर बाइक चलाते हुए सवार गिर जाए तो अंगुलियों को चोट लगने से हैंड गार्ड बचाता है। साथ ही ट्रैफिक के बीच भी इससे हाथों को बेहतर तरीके से सुरक्षा मिलती है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान

मिलते हैं विकल्प
कुछ कंपनियों की ओर से कुछ बाइक्स के खास एडिशन में हैंड गार्ड को ऑफर किया जाता है। लेकिन ज्यादातर बाइक्स में इस तरह के फीचर को नहीं दिया जाता। लेकिन बाजार में कई तरह के हैंड गार्ड आसानी से मिलते हैं। साथ ही इनको बाइक पर लगाना भी काफी आसान होता है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed