फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Which feature of two wheelers makes traveling safe, know how accidents are reduced

Bike Care Tips: दो पहिया वाहनों के किस फीचर से सुरक्षित होता है सफर, जानें कैसे कम होते हैं हादसे

Sun, 19 Nov 2023 11:41 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 19 Nov 2023 11:41 AM IST
सार

दो पहिया वाहनों को और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए कंपनियों की ओर से कुछ फीचर ऑफर किए जाते हैं। इनमें से किस फीचर के कारण हादसे कम होने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Which feature of two wheelers makes traveling safe, know how accidents are reduced
bike with ABS

विस्तार

देश में हर साल बड़ी संख्या में दो पहिया वाहनों की बिक्री होती है। इनमें सबसे ज्यादा मोटरसाइकिल सेगमेंट में बिक्री होती है। निर्माताओं की ओर से बाइक्स में सुरक्षा के लिए खास फीचर को दिया जाता है। हम इस खबर में आपको उस फीचर की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन


कौन सा फीचर
आमतौर पर कारों में मिलने वाले सेफ्टी फीचर को अब कई कंपनियों की ओर से अपने दो पहिया वाहनों में भी ऑफर किया जाने लगा है। जिससे अब दो पहिया वाहनों को भी चलाना काफी सुरक्षित होता जा रहा है। कारों की तरह ही बाइक में भी अब एबीएस जैसे फीचर को ऑफर किया जाता है। जिससे हादसा होने का खतरा भी काफी कम हो गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे करता है काम
एबीएस का मतलब एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम होता है। बाइक में इसे सिंगल और ड्यूल चैनल के विकल्प के साथ उपलब्ध करवाया जाता है। सफर के दौरान कई बार ऐसी स्थिति आती है जब ब्रेक लगाने के बाद बाइक पर कंट्रोल खत्म हो जाता है। जिस कारण बाइक फिसलती है और हादसा होता है। इस फीचर के कारण बाइक में ब्रेक लगाते हुए कंट्रोल रहता है और हादसा होने का खतरा कम होता है।


यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान

क्या है खासियत
एबीएस की सबसे बड़ी खासियत ये है कि किसी बाइक में ये फीचर होता है। और बाइक में अचानक ब्रेक लगाए जाते हैं तो ये बाइक को फिसलने नहीं देता। इसी के साथ बाइक पर ड्राइवर का पूरा कंट्रोल रहता है। ब्रेक लगाने पर पहिए लॉक नहीं होते और बिना फिसले दिशा बदल लेती है और रूक जाती है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है कालाहो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

कैसे बनता है एबीएस
एबीएस को कई तरह के पार्ट्स मिलाकर बनाया जाता है जो बनने के बाद एक सिस्टम की तरह काम करता है। एबीएस में स्पीड सेंसर, वॉल्व, हाइड्रोलिक कंट्रोल यूनिट और इलेक्ट्रिक कंट्रोल यूनिट जैसे पार्ट्स होते हैं।

यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed