{"_id":"647c61b9416ff69afd0d7a95","slug":"hyundai-offers-big-discount-on-cars-in-june-2023-hyundai-kona-grand-nios-i10-aura-and-i20-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hyundai April Discount: जून में ह्यूंदै की कारों पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानें कितनी कर सकते हैं बचत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hyundai April Discount: जून में ह्यूंदै की कारों पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानें कितनी कर सकते हैं बचत
Sun, 04 Jun 2023 05:35 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 04 Jun 2023 05:35 PM IST
सार
ह्यूंदै की ओर से जून 2023 में कुछ कारों पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
विस्तार
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से जून महीने में कई कारों पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से किस कार पर जून महीने में कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्रैंड नियोस आई-10
ह्यूंदै की ओर से ग्रैंड नियोस आई-10 पर जून महीने में डिस्काउंट दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस कार पर अधिकतम 38 हजार रुपये के डिस्काउंट और ऑफर मिल रहे हैं। 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन आई-10 खरीदने पर 10 हजार रुपये, सीएनजी वैरिएंट को खरीदने पर 13 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल पर 25 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
विज्ञापन
आई-20
ह्यूंदै की प्रीमियम हैचबैक आई-20 पर भी जून महीने में अधिकतम 20 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। कंपनी की ओर से इस कार पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और सात हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और तीन हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं आई-20 के एन-लाइन वैरिएंट पर कंपनी किसी तरह का भी ऑफर नहीं दे रही है।
यह भी पढ़ें - Diesel Car Maintenance: आप भी चलाते हैं डीजल इंजन वाली कार, जानें किस तरह रखें ध्यान, नहीं तो होंगे परेशान
ऑरा
ह्यूंदै की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर ऑरा को ऑफर किया जाता है। इस कार पर कंपनी की ओर से जून महीने में अधिकतम 33 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस कार पर 20 हजार रुपये का कैश, 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और तीन हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
अल्काजार
अल्काजार एसयूवी पर भी जून महीने में डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी की ओर से जून में इस एसयूवी पर अधिकतम 20 हजार रुपये के एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा इस एसयूवी किसी तरह का भी कैश और कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा।
यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल
इन पर नहीं है ऑफर
जून महीने में कंपनी की ओर से वर्ना, वेन्यू, क्रेटा, आयोनिक-5 जैसी कारों पर कोई ऑफर या डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें - Mahindra Thar: पुरानी 4X4 थार के मुकाबले कैसी है नई 4x2 थार, जानें कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल