एसयूवी बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी महिंद्रा की ओर से हाल में ही नई थार को पेश किया गया है। कंपनी ने इसे 4X2 वैरिएंट के साथ पेश किया है। इससे पहले यह 4X4 के साथ ही मिलती थी। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि महिंद्रा की नई थार कैसी है और इसमें कंपनी ने पुरानी थार के मुकाबले क्या अलग किया है।
लुक्स में है एक जैसी
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : mahindra auto
अगर आप नई और पुरानी थार के लुक्स की बात करेंगे तो इसमें आपको किसी भी तरह का खास बदलाव देखने को नहीं मिलता है। अगर दोनों को एक साथ खड़ा किया जाए तो इनमें फर्क करना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर आप इन्हें साइड से देखें तो ही आपको पता चल पाएगा कि कौन सी थार नई है और कौन सी पुरानी है। पुरानी थार की साइड में कंपनी 4X4 की बैजिंग देती है लेकिन नई थार में 4X2 में बैजिंग नहीं मिलती। इसी बैजिंग की मदद से ही नई और पुरानी थार के बीच फर्क का पता चलता है।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार चलाने से पहले रोज करें ये चार काम, सफर के दौरान कभी नहीं होंगे परेशान
कैसा है एक्सटीरियर और इंटीरियर
3 of 5
For Reference Only
- फोटो : mahindra auto
दोनों एसयूवी के एक्सटीरियर की बात करें तो नई और पुरानी थार में एक ही लोगो, ग्रिल, ग्राउंड क्लियरेंस, 18 इंच के ही अलॉय व्हील्स, ऑल टेरेन टायर्स आदि मिलते हैं। इसके इंटीरियर की बात करें तो 4X4 थार में गियर शिफ्ट लीवर मिलता है। जबकि नई रियर व्हील ड्राइव थार में क्यूबी होल मिलता है। जबकि टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, कंट्रोल्स, एयरकॉन वेंट दोनों ही वैरिएंट्स में एक जैसे हैं।
यह भी पढ़ें - Maruti Baleno CNG: बलेनो सीएनजी बिगाड़ेगी इन तीन हैचबैक का खेल, सेडान कारों को भी मिलेगी चुनौती
कीमत में है फर्क
4 of 5
For Reference Only
- फोटो : mahindra auto
थार फोर व्हील ड्राइव को साल 2020 में लॉन्च किया गया था। जिसके बाद अब 2023 में रियर व्हील ड्राइव थार को भी पेश किया गया है। नई थार एक एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक लॉकिंग डिफरेंशियल के साथ आती है, लेकिन फोर व्हील ड्राइव और रियर व्हील ड्राइव के बीच कीमत में काफी ज्यादा फर्क है। सबसे सस्ती थार डीजल AX(O) 4X2 MT की कीमत 9.99 लाख रुपये है, जो थार डीजल AX (ओ) 4X4 MT वैरिएंट की तुलना में लगभग 4.15 लाख रुपये सस्ता है, जिसकी कीमत 14.15 लाख रुपये है। इसी तरह, थार पेट्रोल LX 4X2 AT की कीमत 13.49 लाख रुपये है, जो थार LX 4X4 AT से करीब 2.33 लाख रुपये ज्यादा किफायती है।
यह भी पढ़ें- Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत
किनके लिए बेहतर है नई थार
5 of 5
For Reference Only
- फोटो : mahindra auto
नई थार के लॉन्च के समय ही इस बात की जानकारी दी गई थी कि रियर व्हील ड्राइव वाली नई थार किसके लिए बेहतर होगी। महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रेसिडेंट, ऑटोमोटिव डिवीजन, वीजय नाकरा ने लॉन्च के समय ही बताया था कि, "नए RWD वैरिएंट की पेशकश करके, हमने इसे उन लोगों के लिए और ज्यादा सुलभ बना दिया है जो 'थार लाइफ' जीना चाहते थे, जबकि 4WD वैरिएंट में मिलने वाले एडिशन को वास्तविक ऑफ-रोडर्स को खुश करने के लिए डिजाइन किया गया है। हमें विश्वास है कि थार की नई रेंज असंभव का पता लगाने के लिए रोमांच को और बढ़ाएगी और थार लाइफस्टाइल में नए उत्साही लोगों को जोड़ेगी।"
यह भी पढ़ें- Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी