{"_id":"64b7714cbbbf0ffa07058865","slug":"hyundai-new-santa-fe-suv-unveiled-in-august-know-features-and-other-details-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hyundai SantaFe: ह्यूंदै ला रही नई एसयूवी, टोयोटा और एमजी को मिलेगी चुनौती, जानें कैसे हैं फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hyundai SantaFe: ह्यूंदै ला रही नई एसयूवी, टोयोटा और एमजी को मिलेगी चुनौती, जानें कैसे हैं फीचर्स
Wed, 19 Jul 2023 11:08 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:08 AM IST
सार
ह्यूंदै जल्द ही एक और एसयूवी के फेसलिफ्ट को लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की ओर से किस एसयूवी को नए फीचर्स और डिजाइन के साथ लाया जाएगा। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ह्यूंदै की ओर से जल्द ही नई एसयूवी को लाने की तैयारी हो रही है। इस एसयूवी के आने के बाद टोयोटा और एमजी की एसयूवी को चुनौती मिलेगी। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इसे कब पेश किया जाएगा और इसमें किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
आएगी नई एसयूवी
साउथ कोरियाई कार निर्माता ह्यूंदै अपनी पुरानी एसयूवी सेंटा फे को बेहतर डिजाइन और फीचर्स के साथ जल्द ही पेश करने वाली है। कंपनी की ओर से एसयूवी की खूबियों की जानकारी दी गई है। साथ ही यह भी बताया गया है कि इसे कब तक पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन
कैसा है डिजाइन
कंपनी की ओर से जारी की गई फोटो के मुताबिक एसयूवी के डिजाइन को बिल्कुल नए तरीके से बनाया गया है। नई जनरेशन वाली सेंटा फे पुरानी जनरेशन से बिल्कुल अलग दिखाई देती है। इसे बॉक्सी डिजाइन के साथ लाया जा रहा है। जिसमें एच के डिजाइन के साथ एलईडी हेडलाइट्स और डीआरएल मिलेंगी। इसके साथ ही इसके व्हीलबेस को भी पहले के मुकाबले बढ़ाया गया है, जिससे एसयूवी और लंबी हो गई है। एसयूवी में 21 इंच के अलॉय व्हील्स भी मिलेंगे।
यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत
कैसे होंगे फीचर्स
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इसमें हाई-टेक फीचर्स दिए जाएंगे। जिसके साथ ही पैनोरमिक कर्व्ड डिस्प्ले और ड्यूल वायरलैस चार्जिंग की सुविधा भी दी जाएगी। इसके कर्व्ड डिस्प्ले में 12.3 इंच का डिजिटल क्लस्टर होगा और साथ ही इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा। साथ ही इसमें सेकेंड रो को पूरी तरह से फोल्ड किया जा सकेगा और बूट स्पेस को काफी ज्यादा बढ़ाया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें - Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
कितना दमदार इंजन
कंपनी की ओर से एसयूवी के इंजन के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 2.5 लीटर का डीजल इंजन दिया जा सकता है। जिसके साथ ही टर्बो पेटोल इंजन भी विकल्प के तौर पर मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- Lamboeghini Huracan: लैम्बॉर्गिनी ने पेश की नई सुपरकार हुराकान स्टेराटो, जानें क्या हैं खासियत
कब होगी लॉन्च
कंपनी की ओर से इसके आधिकारिक लॉन्च के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इसे अगस्त महीने में पेश किया जाएगा। जिसके बाद इसके लॉन्च को लेकर जानकारी मिल सकती है। फिलहाल इसे अगस्त में ग्लोबली पेश किया जाएगा। भारत में इस एसयूवी को साल 2024 में लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज