{"_id":"64535f00528110a6ab0869fa","slug":"hyundai-exter-suv-design-reveled-before-launch-front-and-rear-lool-reveled-know-details-2023-05-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai Exter: लॉन्च से पहले सामने आईं ह्यूंदै की नई एसयूवी की फोटो, जानें कैसा है डिजाइन","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hyundai Exter: लॉन्च से पहले सामने आईं ह्यूंदै की नई एसयूवी की फोटो, जानें कैसा है डिजाइन
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 04 May 2023 01:37 PM IST
सार
ह्यूंदै की ओर से जल्द ही नई एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च से पहले एसयूवी की फोटो लीक हो गई हैं। कैसा होगा एसयूवी का डिजाइन। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से जल्द ही नई एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च से पहले ही एसयूवी की फोटो सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि एसयूवी का बाहरी डिजाइन कैसा हो सकता है।
लीक हुई फोटो
2 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ह्यूंदै की जल्द लॉन्च होने वाली एसयूवी एक्सटर की फोटो सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं। लीक हुई फोटो में एसयूवी के आगे और पीछे के लुक की जानकारी मिल रही है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
लीक हुई फोटो के मुताबिक एसयूवी एक्सटर का साइज कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू से भी छोटा होगा। लेकिन इसका डिजाइन वेन्यू से प्रेरित लगता है। लेकिन इसमें वेन्यू की तरह कनेक्टिड लाइट नहीं मिलेगी।
सोशल मीडिया पर लीक हुई फोटो के मुताबिक ह्यूंदै की नई एसयूवी में एच शेप की एलईडी डीआरएल दी गई हैं। वहीं नीचे की ओर अलग यूनिट में हेडलाइट्स मिलेंगी। इनमें एलईडी प्रोजेक्टर को दिया जा सकता है। पीछे की ओर से एसयूवी में छोटा स्पायलर, हाई माउंटिड स्टॉप लैंप, डिफॉगर, रियर वाइपर, एलईडी टेल लाइट्स, बंपर में रिफ्लेक्टर और रियर कैमरा मिल सकते हैं। साइड प्रोफाइल में एसयूवी को ब्लैक क्लैडिंग के साथ पेश किया जा सकता है। एसयूवी में 15 से 17 इंच के अलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं।
ह्यूंदै मोटर्स की ओर से नई एसयूवी एक्सटर के लॉन्च से पहले उसकी झलक को दिखाया था। कंपनी ने इसकी स्कैच इमेज को जारी किया था। जिसमें एसयूवी फ्रंट डिजाइन को दिखाया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।