{"_id":"6347c3f6b2d0547e0e49b4fb","slug":"how-safe-are-all-electric-cars-available-in-india-know-which-ev-is-best-in-crash-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:53 PM IST
सार
चीन की कंपनी ने हाल में ही भारतीय बाजार में नई इलेक्ट्रिक कार Atto3 को पेश किया है। भारत में मिल रही इलेक्ट्रिक कारें सुरक्षा की दृष्टि से कितनी सुरक्षित हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
एमजी जेडएस का क्रैश टेस्ट
- फोटो : euro ncap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश में लगातार इलेक्ट्रिक कारों को पसंद किया जा रहा है। लोगों की पसंद को देखते हुए कार कंपनियां भी नए इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च कर रही हैं। लेकिन सभी इलेक्ट्रिक कारें कितनी सुरक्षित हैं, आइए जानते हैं।
कितनी सुरक्षित है Atto3
2 of 6
बीवाईडी Atto3 क्रैश टेस्ट रिपोर्ट
- फोटो : euro ncap
यूरो एनसीएपी ने हाल में ही बीवाईडी की नई इलेक्ट्रिक कार Atto3 का क्रैश टेस्ट किया। इस टेस्ट में कार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांच सितार सुरक्षा रेटिंग हासिल की। कार में बैठने वाले वयस्कों की सेफ्टी के लिए इसे 91 फीसदी अंक मिले हैं। जबकि बच्चों की सुरक्षा के लिए इस कार ने 89 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
हुंडई कोना के क्रैश टेस्ट में क्या नतीजे आए
3 of 6
हुंडई कोना क्रैश टेस्ट रिपोर्ट
- फोटो : euro ncap
बीवाईडी Atto3 के अलावा हुंडई भी भारत में कोना इलेक्ट्रिक कार की बिक्री करती है। यूरो एनसीएपी ने इलेक्ट्रिक की जगह पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड कोना का भी क्रैश टेस्ट किया है। टेस्ट में हुंडई की इस एसयूवी ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार में बैठने वाले वयस्कों की सेफ्टी के लिए इसे 87 फीसदी अंक मिले थे। जबकि बच्चों की सुरक्षा के लिए इस कार ने 85 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं पैदल चलने वालों के लिए 62 और सेफ्टी असिस्ट में इस एसयूवी ने 60 फीसदी अंक हासिल किए।
एमजी जेडएस ईवी के क्रैश टेस्ट की रिपोर्ट
- फोटो : euro ncap
एमजी की जेडएस ईवी को भी यूरो एनसीएपी रेटिंग में पूरे फाइव स्टार मिले हैं। वयस्कों की सेफ्टी के लिए इसे 90 फीसदी अंक मिले थे। जबकि बच्चों की सुरक्षा के लिए इस कार ने 85 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं रोड का उपयोग करने वालों के लिए 64 और सेफ्टी असिस्ट में इस एसयूवी ने 70 फीसदी अंक हासिल किए।
टाटा टियागो ईवी की क्रैश टेस्ट रिपोर्ट
- फोटो : global ncap
भारतीय कार बनाने वाली कंपनी टाटा की टिगोर ईवी को भी ग्लोबल एनसीएपी की ओर से क्रैश टेस्ट में फोर स्टार रेटिंग मिल चुकी है। ईवी को वयस्कों की सेफ्टी के लिए 17 में से 12 अंक मिले थे। जबकि बच्चों की सुरक्षा के लिए इस कार को 49 में से 37.24 अंक मिले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।