{"_id":"6346bc20ef4a171e846915e9","slug":"important-information-on-road-accidents-nhai-told-what-age-people-are-victims-of-serious-accidents","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Road Accidents: सड़क हादसों पर आई अहम जानकारी, NHAI ने बताया किस उम्र के लोग होते हैं गंभीर हादसों का शिकार","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Road Accidents: सड़क हादसों पर आई अहम जानकारी, NHAI ने बताया किस उम्र के लोग होते हैं गंभीर हादसों का शिकार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 12 Oct 2022 06:41 PM IST
सार
भारत में हर साल हजारों सड़क हादसे होते हैं। इन हादसों में कुछ बेहद गंभीर होते हैं जिनमें लोगों की मौत हो जाती है। कितनी उम्र के लोग सबसे ज्यादा सड़क हादसों का शिकार होते हैं। इसकी जानकारी इस खबर में दी जा रही है।
विज्ञापन
1 of 4
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
परिवार, दोस्तों के साथ रोड ट्रिप, सामान को ले जाने वाले वाहन, बस में सफर करने के दौरान कई बार हादसे हो जाते हैं। इन हादसों में कुछ बेहद गंभीर होते हैं जिनमें हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। सरकारी संस्था ने जानकारी दी है कि देश में किस उम्र के लोगों के साथ सबसे ज्यादा हादसे होते हैं।
किस उम्र में होते हैं सबसे ज्यादा सड़क हादसे
2 of 4
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
एनएचएआई की ओर से सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई है कि देश में सबसे ज्यादा गंभीर हादसे किस उम्र के लोगों के साथ होते हैं। संस्थान की ओर से बताया गया है कि 18 से 45 साल तक की उम्र के लोगों के साथ सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। इस उम्र के लोगों के साथ साल भर में 70 फीसदी सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।
सबसे कम हादसे किस उम्र में होते हैं
3 of 4
रोड एक्सीडेंट पर रिपोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
एनएचएआई की ओर से दी गई जानकारी के हिसाब से सबसे कम हादसे 18 साल से नीचे और 60 साल से ज्यादा के लोगों के साथ होते हैं। अगर आंकड़े देखे जाएं तो 18 से कम उम्र में सिर्फ 5.3 प्रतिशत लोग गंभीर हादसों का शिकार हुए। वहीं 60 से ज्यादा उम्र के 6.4 फीसदी लोगों के साथ गंभीर हादसे हुए। इनके अलावा 2.6 प्रतिशत लोग ऐसे रहे जिनकी उम्र की जानकारी नहीं मिल पाई।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में साल 2021 में हुए सड़क हादसों में 155622 लोगों की मौत हुई। इनमें ओवरस्पीडिंग के कारण 87050 और लापरवाही से चलाने के कारण 42853 लोगों की मौत हुई थी। हाल में ही देश के उद्योगपति साइरस मिस्त्री की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे के समय उनकी कार भी स्पीड में थी और पीछे की सीट पर बैठने के कारण सीट बेल्ट नहीं लगाई हुई थी। इस हादसे के बाद देश में एक बार फिर कारों की सुरक्षा और सुरक्षित सफर पर बहस शुरू हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।