जापानी कार कंपनी टोयोटा की ओर से भारत में नवंबर के आखिर में नई इनोवा हाईक्रॉस को पेश किया गया था। नए साल में कंपनी एमपीवी को लॉन्च करेगी। अगर आप भी इस एमपीवी को खरीदने की सोच रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें। इसमें हम एमपीवी के फीचर्स, वैरिएंट्स, इंजन जैसी जानकारियों को दे रहे हैं।
{"_id":"63a0227e889e907d5b2351f1","slug":"how-many-variants-will-toyota-innova-hycross-come-know-about-safety-features-powertrain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Toyota Innova Hycross: कितने वैरिएंट में आएगी इनोवा हाईक्रॉस, जानें कैसी होगी सेफ्टी, फीचर्स की पूरी डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Toyota Innova Hycross: कितने वैरिएंट में आएगी इनोवा हाईक्रॉस, जानें कैसी होगी सेफ्टी, फीचर्स की पूरी डिटेल
Mon, 19 Dec 2022 02:14 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 19 Dec 2022 02:14 PM IST
सार
टोयोटा की ओर से देश में इनोवा हाईक्रॉस को पेश कर दिया गया है। कंपनी की ओर से नए साल में एमपीवी की कीमतों का खुलासा किया जाएगा। इसके पहले हम आपको हाईक्रॉस के वैरिएंट से लेकर इंजन और फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
Toyota Innova Hycross
- फोटो : Toyota
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कितने वैरिएंट होंगे
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
कंपनी की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी दी गई है। जिसके मुताबिक नई इनोवा हाईक्रॉस के कुल पांच वैरिएंट भारतीय बाजार में पेश किए जाएंगे। इनमें से दो वैरिएंट पेट्रोल और बाकी तीन हाइब्रिड तकनीक के साथ आएंगे। पेट्रोल में जी-एसएलएफ और जीएक्स वैरिएंट होंगे। जबकि वीएक्स, जेडएक्स और जेडएक्स ऑप्शन को हाइब्रिड तकनीक के साथ कंपनी देगी।
यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
सीटों में भी मिलेगा विकल्प
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इसके सभी वैरिएंट में सात सीटों का विकल्प तो मिलेगा ही। साथ ही इसके जी-एसएलएफ, जीएक्स और वीएक्स वैरिएंट में आठ सीटों का विकल्प भी दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसा होगा इंजन
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
एमपीवी को फिलहाल पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन के साथ ही बाजार में पेश किया जाएगा। पेट्रोल इंजन की बात करें तो इसमें 1987 सीसी का चार सिलेंडर का टीएनजीए 16 वॉल्व इनलाइन डीओएचसी वीवीटीआई इंजन दिया गया है। जिससे एमपीवी को 172.992 हॉर्स पावर के साथ 209 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इस इंजन के साथ आने वाले वैरिएंट्स में किसी भी तरह की बैटरी और ईवी मोड का विकल्प नहीं मिलेगा। हालांकि इसके जी-एसएलएफ वैरिएंट में ड्राइविंग के लिए सिर्फ एक ईको मोड दिया जाएगा। जीएक्स में ईको के साथ पॉवर मोड का विकल्प भी मौजूद रहेगा। एमपीवी के सभी वैरिएंट्स में आगे और पीछे डिस्क ब्रेक भी मिलेंगे। इसके सभी वैरिएंट्स में सिर्फ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ही मिलेगा।
विज्ञापन
कैसे होंगे फीचर्स
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
इनोवा हाईक्रॉस में फीचर्स की भी लंबी लिस्ट है। लेकिन इसके सिर्फ टॉप दो वैरिएंट में ही पैनोरमिक सनरुफ को दिया गया है। पेट्रोल के दोनों वैरिएंट में कंपनी ड्यूल एलईडी हैडलैंप देगी जबकि बाकी तीनों वैरिएंट में ट्राई आई एलईडी के साथ एलईडी पोजिशन वाले हैडलैंप मिलेंगे। इसके रियर में पेट्रोल के दोनों वैरिएंट में एलईडी के साथ रिफ्लेक्टर मिलेंगे जबकि बाकी तीन ट्रिम्स में फुल एलईडी रियर लैंप मिलेंगे। टॉप तीन वैरिएंट में ही डीआरएल भी मिलेंगी और टॉप दो में ही फ्रंट फॉग लैंप दिए जाएंगे।
एसी की बात करें तो इसके पेट्रोल के दोनों वैरिएंट में मैनुअल एसी होगा जबकि वीएक्स में ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल एसी होगा। टॉप दो वैरिएंट में क्लाईमेट कंट्रोल के साथ ही प्रदूषण फिल्टर भी दिया जाएगा। इन दोनों टॉप वैरिएंट में ही वेंटिलेटिड सीट्स भी दी जाएंगी। जीएक्स और वीएक्स में आठ इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा जबकि टॉप दो वैरिएंट में 10 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर को भी टॉप तीन वैरिएंट में ही दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी