रात में ड्राइविंग करना काफी चुनौतीपूर्ण काम होता है। इस समय सभी कारों की हेडलाइट ऑन होती हैं और ज्यादातर ड्राइवर हेडलाइट को हाई बीम पर चलाते हैं। ऐसा करने के कई नुकसान होते हैं और आंखों को भी काफी परेशानी होती है। हम इस खबर में आपको ऐसे आसान उपायों की जानकारी दे रहे हैं। जिन्हें अपनाकर आप भी अपनी आंखों को तेज रोशनी से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं।
विंडशील्ड को करें साफ
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
आंखों को तेज रोशनी से बचाने के लिए रात के समय विंडशील्ड को अच्छे से साफ करना जरूरी होता है। ऐसा करने पर सामने से आने वाली रोशनी से ज्यादा चकाचौंध नहीं होती और बिना आंखों पर जोर पड़े कार चलाई जा सकती है।
यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
विंडशील्ड को खरोंच से बचाएं
3 of 7
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
जब भी विंडशील्ड को साफ करें तो हमेशा पहले पानी से शीशे को धोएं। इसके बाद माइक्रोफाइबर कपड़े से शीशे को साफ करें। ज्यादातर लोग कार के शीशे को अनजाने में किसी भी कपड़े से साफ कर देते हैं। कई बार कपड़े के कारण शीशे पर निशान और खरोंच आ जाती हैं। जिससे रात के समय कार चलाने में काफी परेशानी होती है। शीशे पर खरोंच आने के बाद जैसे ही सामने से लाइट पड़ती है तो रोशनी फैल जाती है जिससे सड़क पर सुरक्षित रहने के लिए आंखों को ज्यादा जोर लगाना पड़ता है और आंखें को नुकसान होता है।
यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
क्रैक शीशे के साथ ना चलाएं कार
4 of 7
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर कार का शीश क्रैक हो जाए तो क्रैश शीशे के साथ कार को नहीं चलाना चाहिए। दिन के मुकाबले रात के समय क्रैक शीशे के साथ कार चलाना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। साथ ही क्रैक शीशे के कारण ज्यादा रोशनी आंखों पर पड़ती है जिससे आंखों पर भी काफी जोर पड़ता है।
यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
एंटी ग्लेयर लैंस पहनें
5 of 7
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपको भी अपनी आंखों से प्यार है तो रात के समय कार चलाते समय एंटी ग्लेयर लैंस वाले चश्मे को पहनना बेहतर होता है। लैंस पर खास कोटिंग के कारण आंखों पर सामने से आने वाली तेज रोशनी का प्रभाव कम होता है जिससे आंखें सुरक्षित रहती हैं।
यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर