Toll Tax: NHAI दोपहिया वाहनों से वसूल रहा है टोल टैक्स? वायरल दावे पर सरकार का फैक्ट-चेक क्या कहता है
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया गया कि दोपहिया वाहनों से नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर शुल्क वसूला जा रहा है। इस पर सरकार ने साफ कर दिया है कि यह दावा पूरी तरह गुमराह करने वाला और गलत है।
विस्तार
यह भी पढ़ें - Rapido: रैपिडो पर भ्रामक विज्ञापनों के लिए 10 लाख रुपये का जुर्माना, उपभोक्ता प्राधिकरण सीसीपीए की कड़ी कार्रवाई
वीडियो की असलियत
सरकार ने बताया कि यह वीडियो यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) के टोल प्लाजा का है, जो उत्तर प्रदेश में है और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) (NHAI) के अधीन नहीं आता। वहीं, एनएचएआई के टोल प्लाजा पर देशभर में किसी भी नेशनल हाईवे या नेशनल एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता।
यह भी पढ़ें - Bike Taxi: बंगलूरू की सड़कों पर फिर लौटी बाइक टैक्सी, कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा- सरकार व्यापार पर रोक नहीं लगा सकती
पीआईबी फैक्ट-चेक ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि "दो-पहिया वाहनों से राष्ट्रीय राजमार्ग और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता।" सरकार ने यह भी जोड़ा कि यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल दरें YEIDA तय करता है, और वहीं से यह वीडियो जुड़ा हुआ है।
यह भी पढ़ें - 2025 Lexus NX 350h: भारत में लॉन्च हुई नई 2025 लेक्सस एनएक्स 350h, जानें कीमत और फीचर्स
यह पहला मौका नहीं है जब ऐसी खबरें फैली हों। जून में भी इस तरह की अफवाह फैली थी, जिस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने साफ कहा था कि "दो-पहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने का कोई प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है। यह छूट पूरी तरह जारी रहेगी।" एनएचएआई ने भी उस समय इस खबर को फेक न्यूज करार दिया था।
📢 महत्वपूर्ण
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) June 26, 2025
कुछ मीडिया हाऊसेस द्वारा दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं हैं। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ…
यह भी पढ़ें - Hydrogen: नितिन गडकरी ने कहा- हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है, आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल जैसे पारंपरिक ईंधनों की जगह लेगा
सरकार के मुताबिक, नेशनल हाईवे फी (डिटरमिनेशन ऑफ रेट्स एंड कलेक्शन) रूल्स, 2008 में साफ लिखा है कि दोपहिया, तिपहिया, ट्रैक्टर, कंबाइन हार्वेस्टर और बैलगाड़ी जैसे वाहन टोल से मुक्त हैं।
#FactCheck: Some sections of the media have reported that the Government of India plans to levy user fees on two-wheelers. #NHAI would like to clarify that no such proposal is under consideration. There are no plans to introduce toll charges for two-wheelers. #FakeNews
— NHAI (@NHAI_Official) June 26, 2025
हालांकि, अगर किसी हाइवे पर सर्विस रोड या वैकल्पिक सड़क उपलब्ध है और उसके बावजूद कोई दोपहिया वाहन मुख्य हाईवे का इस्तेमाल करता है, तो उस पर कार के टोल का 50 प्रतिशत शुल्क लिया जा सकता है।
यानी साफ है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर दोपहिया वाहनों से कभी टोल नहीं लिया गया और न ही आगे ऐसा कोई प्रस्ताव है।
यह भी पढ़ें - Jeep Recalls: जीप ने 80,000 Wrangler एसयूवी को किया रिकॉल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम की खराबी बनी वजह