फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   elon musk interested in india and says tesla can finalize location for factory in india, know details

Tesla In India: भारत में एंट्री पर टेस्ला के एलन मस्क ने कही बड़ी बात, जानें कब तक भारत आएगी कंपनी

Wed, 24 May 2023 01:38 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 24 May 2023 01:38 PM IST
सार

टेस्ला की जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री हो सकती है। एलन मस्क की ओर से इसका जवाब एक इंटरव्यू के दौरान दिया गया है। मस्क ने भारत में एंट्री पर क्या कहा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
elon musk interested in india and says tesla can finalize location for factory in india, know details
For Reference Only - फोटो : tesla

विस्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला भारतीय बाजार में एंट्री कर सकती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी के सीईओ एलन मस्क की ओर से इस बारे में क्या जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


मस्क ने क्या कहा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला की भारतीय बाजार में जल्द एंट्री हो सकती है। कंपनी के सीईओ एलन मस्क की ओर से एक इंटरव्यू में कहा गया है कि कंपनी जल्द भारतीय बाजार में एंट्री कर सकती है। इंटरव्यू के दौरान जब मस्क से पूछा गया कि क्या टेस्ला भारत में नई फैक्ट्री के लिए इच्छुक है तो मस्क ने इसका जवाब जरूर में दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत आए थे अधिकारी
हाल में ही टेस्ला के कुछ अधिकारियों ने भारतीय बाजार में संभावनाएं तलाश करने के लिए दौरा किया था। इस दौरान अधिकारियों ने भारत सरकार के अधिकारियों से मुलाकात भी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला के ही अधिकारियों ने भारत में मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट और आर एंड डी यूनिट लगाने की बात कही थी।


यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

भारत ने दिया था सुझाव
भारत की ओर से ईवी बनाने वाली कंपनी टेस्ला को यह सुझाव दिया गया था कि अगर वह भारत में अपने वाहनों की बिक्री करना चाहती है तो उसे भारत में ही अपना मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट लगाना होगा।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

कब तक शुरू होगी फैक्ट्री
फिलहाल इस पर कंपनी और सरकार की ओर से कुछ आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला की ओर से भारत में जल्द ही फैक्ट्री के लिए जगह फाइनल की जा सकती है। इसके साथ ही उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक कंपनी की ओर से काम शुरू किया जा सकता है। जिसके बाद अगले साल या 2025 तक भारत में कंपनी की कारों को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Falling Sleep: अगर आपको भी कार चलाते हुए आती हैं नींद, तो करें ये काम, रहेंगे सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed